Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bullet and slippers found on Yamuna bridge, fish contractor's son missing

Jalaun News: यमुना पुल पर मिली बुलेट और चप्पल, मछली ठेकेदार का पुत्र लापता

Sun, 15 Nov 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bullet and slippers found on Yamuna bridge, fish contractor's son missing
= बरात से लौटने के बाद सुबह घर से गायब हुआ युवक, यमुना में कूदने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। नगर के सदर बाजार निवासी मछली ठेकेदार का 30 वर्षीय पुत्र शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुराने यमुना पुल पर उसकी बुलेट और चप्पल मिलने से उसके नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना में तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।
सदर बाजार निवासी असलम खां मछली के ठेकेदार हैं। उनका पुत्र अख्तर खान शुक्रवार देर रात बारात से घर लौटा था। शनिवार सुबह वह घर पर नहीं मिला। शुरुआत में परिजनों ने समझा कि वह नदी किनारे मछली पकड़ने वालों को देखने गया होगा। इसी बीच पुराने यमुना पुल पर कई घंटे से खड़ी बुलेट बाइक पर पुलिस की नजर पड़ी। जांच में बाइक अख्तर के नाम दर्ज मिली। मौके पर चप्पल भी बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता असलम खां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बेटे के साथ किसी साजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बेटे के पास किसी तरह की कोई कमी नहीं थी, जिससे उसे परेशानी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदानंद सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल फोन के आधार पर जांच की जा रही है। यमुना में कूदने की आशंका के चलते गोताखोरों को भी लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह के अनुसार युवक की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed