फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: मौत के बाद घर से चोरी हुआ लैपटॉप खड़े कर रहा सवाल, आखिर इसमें किसके क्या राज, कौन मास्टमरमाइंड?

Thu, 25 Aug 2022 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 10:43 PM IST
सार

सोनाली फोगाट की मौत के बाद का घटनाक्रम बड़े षड्यंत्र का कहानी कह रहा है। मौत के कुछ घंटे बाद ही सोनाली के साथ काम करने वाला उनका कंप्यूटर ऑपरेटर संदिग्ध हालत में फरार हो गया।

विज्ञापन
Questions are arising after laptop stolen from the house of Sonali Phogat after her death
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट की मौत के कुछ घंटे बाद ही उनके फार्म हाउस से लैपटॉप, डीवीआर और दस्तावेज चोरी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। आखिर लैपटॉप में किसके कौन से राज हैं। कौन इन्हें राज को छिपाना चाह रहा है। चोरी किसने कराई। इसके पीछे मास्टरमाइंड कौन है। सोनाली के भाई वतन ढाका की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने सुधीर सांगवान और शिवम के खिलाफ चोरी में रिपोर्ट दर्ज की है। 



सोनाली फोगाट की मौत के बाद का घटनाक्रम बड़े षड्यंत्र का कहानी कह रहा है। मौत के कुछ घंटे बाद ही सोनाली के साथ काम करने वाला उनका कंप्यूटर ऑपरेटर संदिग्ध हालत में फरार हो गया। ऑपरेटर अपने साथ लैपटॉप भी ले गया। घर की डीवीआर भी गायब मिली। अलमारी में रखे दस्तावेज भी नहीं मिले। आखिर लैपटॉप को क्यों गायब कराया गया। क्या लैपटॉप से डेटा को गायब कर दिया गया है।

आखिर किसके कौन से राज उस लैपटॉप में थे।  मौत के दो दिन तक परिवार एफआईआर के लिए चीखता रहा कि कोई भाजपा की इतनी बड़ी नेता रहीं सोनाली के घर कोई क्यों नहीं आया। सोनाली फोगाट के गुरुग्राम के एक फ्लैट का जिक्र आ रहा है। इसको लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई जांच नहीं की गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या की साजिश करने वालों ने पिछले 72 घंटे में सबूतों को साफ कर दिया होगा। 

Questions are arising after laptop stolen from the house of Sonali Phogat after her death
सोनाली फौगाट - फोटो : फाइल

सोनाली फोगाट के भांजे विकास ने बताया कि गोवा में सोनाली की मौत के बाद उनके पीए सुधीर सांगवान के इशारे पर फॉर्म हाउस में काम करने वाला कंप्यूटर अकाउंटेंट शिवम ऑफिस के अंदर रखे हुए लैपटॉप, डीवीआर और जरूरी कागजात चोरी कर ले गया।

Questions are arising after laptop stolen from the house of Sonali Phogat after her death
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

इस संबंध में गुरुवार को सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इन्कार कर दिया। लैपटॉप और डीवीआर में सोनाली की मौत से जुड़े हुए कई राज खुल सकते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

फॉर्म हाउस से लैपटॉप, डीवीआर, जरूरी दस्तावेज चोरी होने की शिकायत पर जांच कर रहे हैं।  शिकायत के आधार पर सुधीर सांगवान और शिवम के खिलाफ केस दर्ज किया है। -इंस्पेक्टर मनोज, सदर थाना प्रभारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
Questions are arising after laptop stolen from the house of Sonali Phogat after her death
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में अब तक का घटनाक्रम
23 अगस्त

  •  भाजपा नेता व टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार्टअटैक से मौत की सूचना।
  •  सोनाली फोगाट की बहन रेमन फोगाट, भाइयों व अन्य परिजनों ने पीए सुधीर सांगवान पर जताया हत्या का शक, मामले की जांच की मांग भी उठाई थी।
  •  सोनाली फोगाट का भाई रिंकू गोवा के लिए रवाना हुआ।
  •  परिजनों के गोवा लेट पहुंचने के कारण पहले दिन नहीं हो सका था शव का पोस्टमार्टम
  •  गोवा पुलिस ने पीए सुधीर सांगवान को पूछताछ के लिए लिया था हिरासत में
  •  प्रदेश के शिक्षामंत्री कंवर पाल पहुंचे थे सोनाली के परिजनों को सांत्वना देने।
विज्ञापन
Questions are arising after laptop stolen from the house of Sonali Phogat after her death
सोनाली फोगाट के भाई ने पीए पर लगाए आरोप। - फोटो : अमर उजाला

24 अगस्त

  •  सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को दी शिकायत, सुधीर सांगवान व सुखविंद्र पर लगाया दुष्कर्म, हत्या व घर से सोनाली का लैपटॉप-डीवीआर चोरी करने का आरोप
  •  परिजनों के पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कर रहे थे मांग
  •  गोवा पुलिस का कहना था कि पहले पोस्टमार्टम करवाओ, बाद में रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
  •  दूसरे दिन भी नहीं हो सका था शव का पोस्टमार्टम
  •  परिजनों ने शहरवासियों से सोनाली मामले में न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े होने को लेकर की थी अपील
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed