फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: सरकार ने CBI जांच नहीं करवाई तो पूरे उत्तर भारत में फैलेगा आंदोलन, खाप बेटी के साथ

Mon, 12 Sep 2022 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 01:20 AM IST
सार

सूबे सिंह समैण ने कहा कि सोनाली हत्याकांड मामले में उनके परिवार को सरकार से कोई न्याय नहीं मिल रहा। इसलिए उनका परिवार खापों के पास आया है।

विज्ञापन
If government does not conduct CBI inquiry in the Sonali Phogat case movement will spread all over North India
महापंचायत में अपनी मां को श्रद्धांजलि देती यशोधरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले की जांच सरकार ने सीबीआई से नहीं करवाई तो हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तरी भारत में आंदोलन फैलेगा। 24 सितंबर को होने वाली महापंचायत से पहले खापों के पास चिट्टी भेजकर उन्हें संदेश दिए जाएंगे। हरियाणा में इसे चिट्ठी फाडना कहते है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि अगर सोनाली के परिजन गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं होते हैं मामले की जांच सीबीआई करेगी। 



ये बातें सूबे सिंह समैण ने जाट धर्मशाला में आयोजित सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि खाप का मतलब मां और बाप होता है। खाप बेटी यशोधरा के साथ है और उसे न्याय दिलाकर दम लेगी। पहले भी खापें लड़ाई लड़ चुकी है और उन्हें अंजाम तक पहुंचा चुकी हैं। न्याय पाने की इस लड़ाई को भी अंजाम तक लेकर जाएंगे।

न्याय दिलवाने के लिए खापें आगे रही हैं
सूबे सिंह समैण ने कहा कि सोनाली हत्याकांड मामले में उनके परिवार को सरकार से कोई न्याय नहीं मिल रहा। इसलिए उनका परिवार खापों के पास आया है। खापें सोनाली की बेटी यशोधरा को न्याय दिलवा कर रहेगी।  न्याय दिलवाने को लेकर खापें सरकार से लड़ती आ रही है। हम सबको मिलकर लड़ना होगा। सोनाली के परिवार को खापों से उम्मीदें है। उन्होंने महापंचायत में आए लोगों से कहा कि वे अपने अपने गांव के अलावा अन्य गांवों के लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ जोड़े। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को होने वाली महापंचायत से पहले सरकार के साथ बातचीत करने को तैयार है। 

If government does not conduct CBI inquiry in the Sonali Phogat case movement will spread all over North India
हिसार में खाप महापंचायत - फोटो : ANI

जांच में देरी से संदेह होता है 
कंडेला खाप के प्रधान टेकचंद कंडेला ने कहा कि गोवा में भाजपा और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। उसके बावजूद भी सरकार सीबीआई जांच करवाने में देरी क्यों कर रही हैं। जांच में देरी से संदेह होता है इसलिए खाप सीबीआई जांच करवाने के लिए आगे आई है। अभी तो महापंचायत में कुछ खापें आई है 24 को होने वाली महापंचायत में हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की खापें आएगी। 

If government does not conduct CBI inquiry in the Sonali Phogat case movement will spread all over North India
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

गोवा पुलिस नहीं कर रही जांच 
सोनाली के भाई वतन और रिंकू ढाका ने महापंचायत में कहा कि गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नही है। गोवा पुलिस ने आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र से रिमांड के दौरान क्या पूछताछ की इस बारे में कुछ नहीं बताया। गोवा पुलिस अभी तक ये नहीं बता पाई है कि सोनाली की हत्या क्यों की गई और हत्या के पीछे साजिशकर्ता कौन है। मामले की जांच कर रहें जांच अधिकारी ने हमशे कोई संपर्क नहीं किया।

वहीं अमन पूनियां का कहना है कि गोवा पुलिस शुरूआत में हत्या के मामले को ड्रस से जोड़ रही थी और अब इसे राजनैतिक रूप दिया जा रहा हैं। प्रोपर्टी तो हमनें शुरू में ही साफ कर दी थी प्रोपर्टी सेफ है। बैंक में जाकर पता कर लिया था। वहां भी अकाउंट सेफ है। उनका कहना है कि पुलिस पर राजनेताओं का दबाव है इसलिए केस को सीबीआई को नहीं सौंपा जा रहा। हरियाणा सीएम तो हमारी मदद कर रहे हैं लेकिन गोवा सीएम सीबीआई जांच नहीं करवा रहें। वे इस हत्या का खुलासा नहीं करना चाहते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
If government does not conduct CBI inquiry in the Sonali Phogat case movement will spread all over North India
एसपी से मिलने जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसपी आवास के बाहर पहुंचे खाप प्रतिनिधि
सोनाली की बेटी यशोधरा को पुलिस सुरक्षा देने की मांग को लेकर महापंचायत के बाद खाप प्रतिनिधि और परिजन पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के आवास के बाहर पहुंचे। करीब बीस मिनट तक खाप प्रतिनिधि गेट के बाहर खड़े रहे। उसके बाद 15 सदस्यीय कमेटी पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए उनके आवास के अंदर बने कार्यालय में गए। कुछ समय बाद बाहर आने के बाद सूबे सिंह समैण और टेकराम कंडेला ने बताया कि एसपी ने यशोधरा की सुरक्षा के लिए दो महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। 

विज्ञापन
If government does not conduct CBI inquiry in the Sonali Phogat case movement will spread all over North India
मदद का आह्वान करती यशोधरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिवार के साथ संत नगर में रह रही यशोधरा 
सोनाली के भाई वतन ने बताया कि यशोधरा संत नगर स्थित अपने आवास में रह रही हैं। उनके साथ पूरा परिवार है। ताऊ, ताई, नाना, नानी सभी उसका ध्यान रख रहे हैं। वतन ने बताया कि यशोधरा की पढ़ाई पर असर न पड़े इसके लिए उसे चार दिन होस्टल और तीन दिन घर पर रखा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed