फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Crime: परिवार के तीन लोगों को तेजधार हथियार से काटा, फिर खुद फंदे पर झूला, मलोट का मामला

Thu, 08 Sep 2022 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट/मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 04:54 PM IST
सार

गंभीर घायलों में शामिल एक महिला ने भी दम तोड़ दिया है। परिजनों पर हमला कर खुदकुशी करने वाला मृतक व्यक्ति पारिवारिक कलह के चलते पिछले कुछ दिनों से मानसिक परेशान था, जिसका इलाज भी चल रहा था। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Man Commit Suicide after attacked four members of his family in Village Aulakh of Malout
मुक्तसर में परिवार पर हमला कर युवक ने जान दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

मलोट के गांव औलख में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कत्ल केस में जमानत पर बाहर आए गांव के एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के तीन लोगों पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर पंखे से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। गंभीर घायलों में शामिल एक महिला ने भी दम तोड़ दिया है। परिजनों पर हमला कर खुदकुशी करने वाला मृतक व्यक्ति पारिवारिक कलह के चलते पिछले कुछ दिनों से मानसिक परेशान था, जिसका इलाज भी चल रहा था। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



Man Commit Suicide after attacked four members of his family in Village Aulakh of Malout
परिवार पर हमला कर युवक ने दी जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

जानकारी के अनुसार मलोट के गांव औलख में 35 वर्षीय अमरिंदर सिंह उर्फ अमना पुत्र गुरदित्त सिंह ने पारिवारिक कलेश के चलते गुरुवार सुबह करीब छह बजे अपने परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला करके खुद घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अमरिंदर सिंह एक कत्ल केस में कुछ समय पहले तक होशियारपुर जेल में था और हाल ही जमानत पर बाहर आया था। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान भी चल रहा था। 

Man Commit Suicide after attacked four members of his family in Village Aulakh of Malout
जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
बुधवार को उसकी बुआ का बेटा गुरध्यान सिंह पुत्र सुखचैन सिंह और गुरध्यान की पत्नी सरबजोत कौर भी उसे कलेश न करने को लेकर समझाने आए हुए थे। गुरुवार सुबह अमरिंदर ने उठते ही अपनी मां जसवीर कौर, बुआ के बेटे गुरध्यान और उसकी पत्नी सरबजोत कौर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे सभी गंभीर घायल हो गए। तीनों को घायल अवस्था में छोड़कर अमरिंदर कमरे में गया और दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man Commit Suicide after attacked four members of his family in Village Aulakh of Malout
परिवार पर हमला कर युवक ने दी जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
इस पूरी वारदात के दौरान अमरिंदर का पिता गुरदित्त सिंह बाथरूम में नहा रहा था। जबकि अमरिंदर सिंह की पत्नी पशुओं का दूध निकाल रही थी। शोर सुनकर वे मौके पर पहुंचे। घायलों को पहले मलोट के सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां से उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही सरबजोत कौर की भी मौत हो गई।  
 
विज्ञापन
Man Commit Suicide after attacked four members of his family in Village Aulakh of Malout
परिवार पर हमला कर युवक ने दी जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
डीएसपी बलकार सिंह ने बताया कि अमरिंदर सिंह कत्ल केस में जमानत पर आया हुआ था। वह मानसिक रुप से परेशान था। परिजनों के अनुसार डीएमसी लुधियाना व श्री गंगानगर के डॉ. रुप सिडाना के पास उसका इलाज भी चल रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed