फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन दोस्तों के अधजले शव: रात 2 बजे तक किया डांस, ढाई बजे लगाया स्टेटस, साढ़े तीन बजे परिजनों को मिली मौत की सूचना

Tue, 28 Dec 2021 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संदीप रामायण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संदीप रामायण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Half-Burnt Bodies Of Three Friends Found On The Highway In Hisar Of Haryana
देर रात होटल में डांस करते अजय, निशांत और अभिषेक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो )

हरियाणा के हिसार में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार अलसुबह होटल संचालक और उसके दो दोस्तों के अधजले शव मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर वारदात को हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने ऐसा किया है।  नेशनल हाईवे पर अधजले मिले शव से तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  मृतक निशांत, अजय व अभिषेक में गहरी दोस्ती थी। रविवार देर रात करीब 2 बजे तक तीनों होटल रेडवुड में डांस कर रहे थे। इसके बाद ढाई बजे उन्होंने अपने डांस का वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया। करीब साढ़े तीन बजे परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। इसे बाद परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि बाइक को पहले किसी वाहन से टक्कर मारी गई। उसके बाद बाइक समेत तीनों को जला दिया। यह हादसा नहीं हत्या है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सेक्टर 9-11 निवासी जिन्दी नाम के व्यक्ति समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Half-Burnt Bodies Of Three Friends Found On The Highway In Hisar Of Haryana
अस्पताल में पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जानकारी के अनुसार होटल में डांस के बाद तीनों दोस्त निशांत की बाइक पर दिल्ली बाईपास स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए निकले थे। साढ़े तीन निशांत के भाई विष्णु के पास तीनों की दुर्घटना की सूचना आई। विष्णु अपने परिजनों को साथ लेकर दिल्ली बाईपास पर सेक्टर 27-28 मोड़ के पास घटना स्थल पर पहुंचा। तब तक पुलिस तीनों को नागरिक अस्पताल में भेज चुकी थी। तीनों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

Half-Burnt Bodies Of Three Friends Found On The Highway In Hisar Of Haryana
घटना स्थल पर मिली जली हुई बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने सड़क हादसे के साथ हत्या के एंगल से की कार्रवाई शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंच गई। एक ओर से हाईवे का रास्ता बंद करके घटना स्थल का पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से सभी सुबूत जुटाए गए। हालांकि पहले इस घटना को एक सड़क हादसे से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन जब परिजनों ने तीनों की हत्या की आशंका जताई तो पुलिस ने हत्या के एंगल से कार्रवाई शुरू कर दी। मृतकों के परिजनों का कहना है कि हत्या के लिए आरोपियों ने पहले किसी वाहन से उनकी बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद उनकी हत्या कर पहचान खत्म करने के लिए आग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Half-Burnt Bodies Of Three Friends Found On The Highway In Hisar Of Haryana
अजय, निशांत और अभिषेक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

बड़ा ही हंसमुख मिजाज का था निशांत
आर्यनगर निवासी मृतक निशांत के पिता बीर सिंह ने बताया कि निशांत बहुत ही हंसमुख था। वह हमेशा ही खुश रहता था। अपने दोस्तों को भी खुश रखता था। निशांत की अभी शादी नहीं हुई थी। कुछ दिनों से कोई उसको होटल में हिस्सेदारी करने की धमकी दे रहा था। इस बारे में निशांत ने घर में भी कोई जिक्र नहीं किया था। निशांत के भाई विष्णु ने बताया कि वारदात की रात करीब 8 बजे तक वह होटल में ही था। इसके बाद विष्णु घर आया गया व निशांत अपने दोस्त अभिषेक और अजय के साथ होटल में ही रुक गया था।

दो साल पहले शादी, दो माह पहले पिता बना था अभिषेक 
अभिषेक की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका एक दो महीने का बेटा है। मृतक अभिषेक के पिता चांदकौर मजदूरी करता है। पीड़ित पिता का कहना है उनका पैतृक गांव बरवाला तहसील में ब्यानाखेड़ा है। वे करीब 3 साल से हिसार के सूर्यनगर में रह रहे हैं। 

5 साल पहले हो चुकी है अजय के पिता की मृत्यु
मृतक अजय फतेहाबाद के भट्टू शहर का रहने वाला था। अपने परिवार को आर्थिक सहयोग करने के लिए वह हिसार रेडवुड होटल में करीब 6 माह से कार्य कर रहा था। अजय अपने परिवार का दूसरा बड़ा बेटा था। नागरिक अस्पताल में पहुंचे अजय के ताऊ ने बताया कि अजय के पिता विनोद की करीब 5 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Half-Burnt Bodies Of Three Friends Found On The Highway In Hisar Of Haryana
शवों को अग्रोहा रेफर करवाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नहीं हो पाया अंतिम संस्कार
मृतक निशांत, अजय व अभिषेक के शव का सोमवार देर शाम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजनों से पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें न्याय मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed