फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: गुरुग्राम फ्लैट से सोनाली का मोबाइल, ज्वेलरी और पासपोर्ट बरामद, गोवा पुलिस ने की जांच

Mon, 05 Sep 2022 06:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 06:01 AM IST
सार

रोहतक के बाद दोपहर को गुरुग्राम की ग्रीन सोसायटी के फ्लैट नंबर 901 में पहुंची। करीब 5 घंटे तक टीम फ्लैट में रुकी। इस दौरान टीम के साथ सोनाली के परिजन भी मौजूद थे। टीम ने वहां से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन
Goa Police recovers mobile, jewelery and passport of Sonali Phogat from Gurugram flat
गुरुग्राम में सोनाली के फ्लैट पर जांच करती गोवा पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में हिसार से गोवा पुलिस रविवार सुबह रोहतक के बाद दोपहर को गुरुग्राम की ग्रीन सोसायटी के फ्लैट नंबर 901 में पहुंची। करीब 5 घंटे तक टीम फ्लैट में रुकी। इस दौरान टीम के साथ सोनाली के परिजन भी मौजूद थे। टीम ने वहां से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है।



इस दौरान टीम ने फ्लैट से सोनाली का मोबाइल, ज्वेलरी और पासपोर्ट भी बरामद किया। वहीं, फार्म हाउस पर ठहरी सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा का कहना है कि मुझे और मेरे परिवार वालों को जान का खतरा है। हमें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और जल्द से जल्द सीएम से मुलाकात करवाई जाए। 

जानकारी के अनुसार सोनाली हत्याकांड में जांच के लिए गोवा पुलिस के 2 सदस्यीय टीम हिसार पहुंची थी। 4 दिन हिसार में जांच करने के बाद रविवार सुबह टीम सोनाली के पीए आरोपी सुधीर सागवान के रोहतक वाले घर पहुंची और वहां पर करीब एक डेढ़ घंटा जांच करने के बाद गुरुग्राम रवाना हुई। यहां सुधीर सागवान ने किराये पर फ्लैट लिया हुआ था। फ्लैट की जांच के दौरान टीम के साथ सोनाली का भाई रिंकू पवार, जीजा अमन पूनिया और अन्य मौजूद रहे।

Goa Police recovers mobile, jewelery and passport of Sonali Phogat from Gurugram flat
Rinku - फोटो : ANI

रिंकू ढाका का कहना है कि टीम ने वहां पर काफी देर तक जांच की और टीम को वहां से सोनाली का एक मोबाइल फोन, ज्वेलरी, 20 हजार रुपये, पासपोर्ट, एक डायरी, कुछ दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा एक सफारी गाड़ी खड़ी मिली। गोवा पुलिस की टीम ने सभी चीजों को सील कर दिया। 

Goa Police recovers mobile, jewelery and passport of Sonali Phogat from Gurugram flat
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

परिवार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं
रिंकू ढाका का कहना है कि परिवार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। हम सीबीआई की जांच की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक सीबीआई जांच नहीं हो पाई है। उनका यह भी कहना है कि जो गोवा पुलिस के जो सदस्य आए हुए हैं, वह सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। हत्या के मामले में जांच न कर पुलिस प्रॉपर्टी के एंगल पर जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Goa Police recovers mobile, jewelery and passport of Sonali Phogat from Gurugram flat
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली ने बनाए थे प्रेरणा और जाट उदय संस्थान ट्रस्ट, सुधीर भी था पदाधिकारी
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि सोनाली ने अप्रैल 2021 में पीए सुधीर सांगवान के साथ मिलकर दो ट्रस्ट बनाए थे। जिनका नाम प्रेरणा और जाट उदय संस्थान रखा गया था। ये दोनों ट्रस्ट एक ही दिन पंजीकृत किए गए थे।

ट्रस्ट के कागजों में सोनाली फोगाट, सुधीर सांगवान और एक अन्य व्यक्ति को पदाधिकारी दिखाया गया है। जब ट्रस्ट की शुरुआत की गई तो सोनाली फोगाट ने 11-11 हजार रुपये जमा करवाए थे। इस ट्रस्ट में बाद में किसी ने रुपये जमा करवाए या नहीं, ट्रस्ट ने कोई काम किया या नहीं इस बारे में पुलिस जांच के बाद भी कुछ साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
Goa Police recovers mobile, jewelery and passport of Sonali Phogat from Gurugram flat
सुधीर सांगवान के घर पहुंची गोवा पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोनाली मर्डर केस में आरोपी सुधीर सांगवान के घर पहुंची गोवा पुलिस
भाजपा नेत्री एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच कर रही गोवा पुलिस रविवार को रोहतक स्थित आरोपी पीए सुधीर सांगवान के घर पहुंची। यहां पुलिस टीम ने आरोपी के पिता और पत्नी से पूछताछ की। करीब एक घंटे तक घर पर चली जांच के दौरान पुलिस टीम ने परिजनों से सुधीर सांगवान और उसकी प्रापर्टी के संबंध में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम की ओर से जानकारी ली गई कि सुधीर सांगवान घर पर कब-कब आता था और कहां-कहां उसकी प्रापर्टी और खाते हैं, सनसिटी में मकान कब बनाया और किसके नाम है। इस संबंध में गोवा पुलिस ने जांच की बात कहकर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed