हरियाणा में लगातार तीसरे दिन भी शनिवार को आफत की बारिश का दौर जारी रहा। झमाझम बारिश से गांव से लेकर शहरों तक जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। सड़कों पर भारी जलभराव होने से जिंदगी थम सी गई। फसलों में भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
फतेहाबाद जिले के भूना के गांव लहरिया में जोहड़ के साथ पानी से भरे गहरे गड्ढे़ में गिरने से एक बैंककर्मी की मौत हो गई है। फतेहाबाद शहर में बारिश पानी में बंद हुई स्कूली बस के बोनट से अचानक धुआं उठने से अफरातफरी मच गई। बच्चे बस की खिड़कियों से ही कूद कर निकले। आसपास के दुकानदारों ने बच्चों को खिड़कियों से बाहर निकाला।
हिसार जिले के गांव सिवानी बोलान में शनिवार सुबह बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। घर में बैठे दंपती सहित 3 बच्चे घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, रेवाड़ी में बारिश के चलते लगा आठ किमी लंबा जाम लग गया।
2 of 7
रोहतक में जलभराव का जायजा लेते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिन में रोहतक रिकॉर्ड बारिश हुई। वहां शुक्रवार और शनिवार शाम तक कुल 285 एमएम बारिश हुई। शनिवार सुबह से शाम तक वहां 165 एमएम पानी बरसा। इससे जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सितंबर माह में प्रदेश में 73 एमएम औसत बारिश होती है जबकि इस माह 95.3 एमएम बारिश हो चुकी है। इस तरह से 31 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 80 एमएम बारिश पिछले तीन दिन में हुई।
3 of 7
नागरिक अस्पताल में भरा बरसात का पानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
1139 फीसदी अधिक बारिश
प्रदेश में शनिवार को 1139 फीसदी अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 40.9 एमएम औसत बारिश हुई। पिछले तीन दिन के दौरान 80 एमएम औसत बारिश हुई। 22 सितंबर को 12, 23 को 27.7 और 24 को 40.9 एमएम बारिश हुई।
4 of 7
रोहतक में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
आगे ऐसा रहेगा मौसम
लौटते मानसून में प्रदेश के सभी जिलों में भारी से मध्यम बारिश हो रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ के अनुसार रविवार को भी बारिश जारी रहेगी। इसके बाद 26 से 28 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
5 of 7
बारिश से फसलों नुकसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन में बारिश का कोटा पूरा, अब महज एक फीसदी कमी
मानसून की सक्रियता के चलते हरियाणा में तीन दिन में बारिश का कोटा करीब-करीब पूरा हो गया। अब तक राज्य में 422.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य औसत बारिश से केवल (426.5 एमएम) 1% कम है। 21 सितंबर को 17 फीसदी कम बारिश थी जो अब सिर्फ 1% पर रह गई है। प्रदेश के 14 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। 8 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।