फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुला गए हंसाने वाले कॉमेडियन: हास्य के शिखर पर पहुंच कर जमीन से जुड़े थे राजू श्रीवास्तव, विनम्रता के थे धनी

Thu, 22 Sep 2022 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Sep 2022 09:39 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav Death People of Gurugram saddened by demise of comedian Raju Srivastava
अलका शर्मा कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के साथ - फोटो : अमर उजाला
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन से शहर के मर्मांहत हैं। खास तौर थियेटर, कविता से जुड़े लोग। ऐसे लोग जो कभी राजू श्रीवास्तव से मिले थे, उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते थे। उनके जीवन के लिए प्रार्थनारत थे। वे सब मर्माहत है, दुख से भरे हैं।  एक कॉमेडियन के तौर राजू श्रीवास्तव के हास्य से लोट पोट होने वाला हर प्रशंसक दुखी है। राजू श्रीवास्तव की मित्र गुरुग्राम के अशोक विहार फेज 3 में रहने वाली ज्योतिषाचार्य वास्तुविद अलका शर्मा कहती हैं कि पिछली होली हमारे परिवार ने राजू के साथ मनाई थी। हम 25 वर्षों से जुड़े हुए थे। मैंने कई शो उनके साथ किए। वे जब संजीदा भी रहते थे तब भी उनमें एक कॉमेडी रहती थी। वो ऐसा शख्स थे जो पत्थर से भी कॉमेडी निकाल लें। 2 महीने पहले ही हमारी बात हुई थी कि हम सब नोएडा में एक पार्टी करेंगे। राजू श्रीवास्तव शराब, सिगरेट जैसी चीजों को छूते भी नहीं थे। कैसे यह सब हो गया, बहुत ही दुखद है। 
Raju Srivastav Death People of Gurugram saddened by demise of comedian Raju Srivastava
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
कॉमेडी जगत के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। मैंने तो अपना प्यारा दोस्त खो दिया है। कई हास्य व्यंग्य शो, वाह वाह क्या बात है और इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में सेमीफाइनल तक पहुंचे गुड़गांव के निवासी हास्य कवि सुंदर कटारिया कहते हैं कि राजू श्रीवास्तव वो शख्स थे जो हास्य के शिखर पर पहुंच कर भी जमीन से जुड़े हुए और बहुत विनम्र थे। 

 
Raju Srivastav Death People of Gurugram saddened by demise of comedian Raju Srivastava
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। - फोटो : सोशल मीडिया
मैं उनसे कई बार मिला हूं। वे इतनी ऊंचाई पर थे बावजूद इसके कहते थे कि मुंबई आते हो तो मेरे घर रुका करो। मैंने एक बार पूछा कि आप इतने विनम्र और जमीन से जुड़े हुए हैं तो उन्होंने कहा था कि संघर्ष से यहां तक पहुंचा हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav Death People of Gurugram saddened by demise of comedian Raju Srivastava
Raju Srivastava Death - फोटो : Twitter @taran_adarsh
हंसा वहीं सकता है जिसने जीवन का संघर्ष देखा हो और विनम्रता भी इसी की निशानी है। देसी हास्य को घर-घर तक पहुंचाने वाले महान कलाकार को सादर नमन करता हूं। बहुत दुखी हूं, भगवान के घर भी अच्छे लोगों की ही खोज है। 

 
विज्ञापन
Raju Srivastav Death People of Gurugram saddened by demise of comedian Raju Srivastava
raju srivastava - फोटो : social media
कवयित्री वीणा अग्रवाल कहती हैं कि बहुत ही दुखद है राजू श्रीवास्तव का जाना है। उनका हास्य हमसब के दिलों में रहेंगे। उनका सहज हास्य बिल्कुल बनावटी नहीं लगता है। उनकी हर बात में हंसी फूटती थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed