फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala Murder: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फतेहाबाद से धरे दो होटल संचालक, सामने आया ये सच

Thu, 23 Jun 2022 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi Crime Branch Police arrested two hotel operators of Fatehabad in Sidhu Moosewala murder case 
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फतेहाबाद से लगातार कड़ी जुड़ती जा रही है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने हिसार के गांव किरमारा से असलहा के साथ युवक को दबोचा था। इसमें फतेहाबाद क्षेत्र के एक होटल संचालक प्रदीप का भी नाम आया था, जिसे दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी है। अब दिल्ली पुलिस ने फतेहाबाद में दोबारा दबिश देकर होटल संचालक के साथी को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए साथी का भी फोरलेन पर होटल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवक पवन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Delhi Crime Branch Police arrested two hotel operators of Fatehabad in Sidhu Moosewala murder case 
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर फोरलेन पर स्थित एक होटल पर आए थे और इसके बाद पवन उन्हें फतेहाबाद क्षेत्र स्थित एक होटल में प्रदीप के पास लेकर आया था। बताया जा रहा है कि प्रदीप हत्या में शामिल शूटर व असलहा के बैग को लेकर गांव किरमारा ले गया था। यहां पर वह रुके भी थे।
Delhi Crime Branch Police arrested two hotel operators of Fatehabad in Sidhu Moosewala murder case 
मानसा में अपनी हवेली के सामने सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram
दिल्ली पुलिस किरमारा सेे असलहा के बैग को बरामद कर चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रदीप को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपियों के साथ पूछताछ बाद होटल संचालक प्रदीप के साथी का नाम सामने आने के बाद उसे भी हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Crime Branch Police arrested two hotel operators of Fatehabad in Sidhu Moosewala murder case 
सिद्धू मूसेवाला अपनी मां के साथ। - फोटो : instagram
स्थानीय पुलिस को नहीं है जानकारी 
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फतेहाबाद के दो होटल संचालकों की भूमिका को लेकर स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस द्वारा दबिश देकर दो होटल संचालकों को हिरासत में लिए जाने के बारे में भी शहर पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। हालांकि चर्चाएं शुरू होने के बाद खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
Delhi Crime Branch Police arrested two hotel operators of Fatehabad in Sidhu Moosewala murder case 
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेेमाल कार फतेहाबाद में देखी गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

पंजाब पुलिस पहले दे चुकी है दबिश 
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में जो बोलरो गाड़ी दिखी थी, वह फतेहाबाद से हैंडओवर की गई थी। फतेहाबाद से इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस बोलेरो गाड़ी मुहैया करवाने के आरोप में गांव भिरड़ाना के दो युवकों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें गाड़ी हांसपुर रोड की तरफ जाती दिखाई दे रही थी। ये ही नहीं फतेहाबाद के पेट्रोल पंप से भी पंजाब पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी। फुटेज में बोलेरो गाड़ी में तेल डलवाते हुए शूटर नजर आए थे। 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस द्वारा पवन नाम के युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गाड़ी हैंडओवर का मामला जरूर आया था, इसको लेकर पंजाब पुलिस पहले दबिश कर चुकी है। - सुरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed