फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: मां ने 4 बच्चों संग खाया जहर, महिला व 2 बेटियों की मौत, चार माह पहले पति की हो चुकी थी मृत्यु

Mon, 13 Dec 2021 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 10:31 PM IST
सार

फतेहाबाद के गांव बनगांव में यह दुखद घटना हुई। पुलिस ने 30 साल की मां और 11 साल व 8 साल की 2 बेटियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन
Mother ate poison with 4 children in Fatehabad of Haryana
मां ने 4 बच्चों के साथ खाया जहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव बनगांव में सोमवार दोपहर बाद 30 साल की एक महिला ने अपने 4 बच्चों के साथ जहर खा लिया। घटना का शाम करीब 5 बजे तब पता चला जब महिला की सास सावित्री देवी खेत से घर लौटी। गंभीर हालत में महिला और उसके चारों बच्चों को तुरंत एक निजी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला किरण और उसकी 2 बेटियां 11 साल की निशु और 8 साल की नीटू की मौत हो गई। वहीं महिला की 5 साल की बेटी अनन्या और 2 साल के बेटे कशिश को हिसार रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर भट्टूकलां थाना पुलिस मौक पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। 

Mother ate poison with 4 children in Fatehabad of Haryana
पुलिस कार्रवाई करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मामले में जानकारी देते हुए भट्टूकलां थाना के एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला किरण के पति वकीलचंद की 8 अगस्त 2021 को मौत हो गई थी और उसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर आने से किरण काफी परेशान रहती थी। परिवार संपन्न है और किसी तरह की आर्थिक तंगी या कोई झगड़ा आदि की जानकारी सामने नहीं आई है। सोमवार शाम को अपने पति की मौत के सदमे के बाद परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर परेशान किरण ने अपने बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसमें महिला और 2 बच्चों की मौत हो गई है। अन्य 2 बच्चों को हिसार रेफर किया गया है। 

Mother ate poison with 4 children in Fatehabad of Haryana
महिला और बच्चों की मौत के बाद कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सास को भेज दिया था खेत, पीछे से दिया घटना को अंजाम
ऐसी जानकारी सामने आई है कि घटना को अंजाम देने के लिए किरण ने अपनी सास सावित्री देवी को जानबूझकर खेत में भेजा था। इसके बाद जब सास सावित्री देवी घर लौटी थी घर पर बच्चे और किरण बेसुध हालत में पड़े मिले। इसके बाद महिला ने आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी और फिर सभी को अस्पताल लाया गया।

14 साल पहले हुई थी शादी
गांव दौलतपुर निवासी किरण की शादी बनगांव निवासी वकीलचंद के साथ करीब 14 साल पहले हुई थी। इनके 4 बच्चे हुए। इस घटना में किरण के साथ 2 बच्चों की मौत हो गई है जबकि 2 बच्चों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother ate poison with 4 children in Fatehabad of Haryana
महिला एवं बच्चों के शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शव कब्जे में ले लिए हैं, घटना की जांच कर रहे हैं  : एसएचओ

भट्टूकलां थाना के एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि महिला व उसके 2 बच्चों के शव कब्जे में ले लिए गए हैं। 2 बच्चों का इलाज हिसार के अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल घटना के पूरे हालातों की जानकारी ली गई और पूरी घटना की जांच की जा रही है।  -ओमप्रकाश, एसएचओ, भट्टूकलां थाना, फतेहाबाद। 

विज्ञापन
Mother ate poison with 4 children in Fatehabad of Haryana
शवों को लेकर जाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना की जांच की जा रही है : एसपी
एसपी सुरेंद्र भोरिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला किरण के पति वकीचंद की 8 अगस्त 2021 को मौत हो गई थी और उसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर आने से किरण काफी परेशान रहती थी। परिवार संपन्न है और किसी तरह की आर्थिक तंगी या कोई झगड़ा आदि की जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। जांच में अगर कुछ और सामने आता है या महिला के परिवार की और से कोई आरोप सामने आते हैं तो नियमानुसार जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed