फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर खुल गया मर्डर का राज: ऐसे की थी कंचन शर्मा की हत्या, पुलिस को गुमराह कर रहे थे आरोपी, खौफनाक थी वारदात

Mon, 13 Dec 2021 04:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Dec 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime News: Police has revealed to Kanchan Sharma murder case and see photos
जांच करती पुलिस और कंचन का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

आखिरकार कंचन शर्मा की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। खुलासा हुआ है कि कंचन शर्मा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस मामले में आरोपी तीन दिन से पुलिस को गुमराह कर रहे थे। कभी कह रहे थे कि कंचन का शव गंगा में फेंका है तो कभी जमीन में गाढ़ने की बात कह रहे थे। लेकिन अब युवती का शव हंसापुर के नजदीक गंगा से बरामद हुआ है।   



जानिए क्या था मामला
गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी कंचन (22) छह दिसंबर को घर से सामान लेने के लिए हस्तिनापुर आई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपहरण का आरोप कस्बा निवासी रोहित पर लगाया था। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि कंचन के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी के लिए उस पर दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव रेत से भरे बोरे से बांधकर गंगा में डाल दिया था।

Meerut Crime News: Police has revealed to Kanchan Sharma murder case and see photos
कंचन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती का शव हंसापुर के समीप घाट के पास गंगा से बरामद कर लिया। शव रेत से भरे बोरे से बंधा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव गांव में लाया गया। पुलिस की मौजूदगी में बूढ़ी गंगा किनारे कर्ण घाट पर स्थित श्मशान में युवती के शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने अन्य आरोपियों के भी शामिल होने का शक जाहिर किया है, जिनकी सीडीआर निकलवा कर जांच की जा रही है।

Meerut Crime News: Police has revealed to Kanchan Sharma murder case and see photos
कंचन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि युवती की हत्या गला घोंटकर की गई है। हत्या तीन से पांच दिनों पहले हुई थी। बलात्कार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime News: Police has revealed to Kanchan Sharma murder case and see photos
कंचन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

पांच सदस्य टीम ने किया पोस्टमार्टम
परिजनों ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पांच सदस्य टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Police has revealed to Kanchan Sharma murder case and see photos
कंचन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

राजनीतिक लोगों ने दी परिवार को सांत्वना
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए मानव अधिकार मंडल कांग्रेस के चेयरमैन आसाराम, अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा, राकेश शर्मा, विजेंद्र शर्मा, आदि समेत अन्य लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed