फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2022: हरियाणा में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर, सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

Mon, 18 Jul 2022 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Temples on first monday of Sawan 2022 in Haryana
सोनीपत में मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हरियाणा में सावन माह के पहले सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की कतार लग गई। श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। कोरोना के चलते दो साल तक सावन माह में पूजा अर्चना से वंचित रहे श्रद्धालु इस बार पूरे विधि विधान से पूजा कर रहे हैं। सोनीपत के शंभू दयाल मंदिर, मॉडल टाउन स्थित गीता भवन मंदिर, जटवाड़ा स्थित शिव मंदिर, मुरथल रोड स्थित शिव मंदिर, राई शिव मंदिर, सेवली स्थित शिव मंदिर आदि में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है।

 
Devotees gathered in Temples on first monday of Sawan 2022 in Haryana
बाबा बालक पुरी डेरा पर रुद्राभिषेक करते महामंडलेश्वर करण पुरी महाराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
इस वर्ष सावन महीने में चार सोमवार, दो प्रदोष व एक मासिक शिवरात्रि के व्रत होंगे। पवित्र श्रावण मास 12 अगस्त पूर्णिमा को समाप्त होगा। महीने का पहला सोमवार 18 जुलाई, दूसरा सोमवार 25 जुलाई, तीसरा सोमवार 1 अगस्त, आखिरी चौथा सोमवार 8 अगस्त को होगा।
 
Devotees gathered in Temples on first monday of Sawan 2022 in Haryana
बाबा लक्ष्मण पुरी डेरे पर पारद शिवलिंग का रुद्राभिषेक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
 शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही शहद, घी, शक्कर, पंचामृत से अभिषेक करें। शुद्ध स्नान कराकर वस्त्र धारण करवाएं एवं यज्ञोपवीत पहनाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees gathered in Temples on first monday of Sawan 2022 in Haryana
सावन का पहला सोमवार आज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
चंदन, अक्षत, पुष्प, बेलपत्र, भांग, धतूरा दूर्वा, धूप,दीप, प्रसाद, पान पत्र, फल आदि भगवान को अर्पित करें। ओम् नमः शिवाय मंत्र का जप करें और भगवान की आरती उतारें। श्रावण सोमवार का व्रत, श्रावण शिवरात्रि का व्रत एवं प्रदोष व्रत करना भी बहुत श्रेष्ठ माना गया है। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि 26 जुलाई मंगलवार को है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed