फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'म्हारी छोरी खरा सोना सै': फौलादी बिटिया विनेश को सिर आंखों पर बैठाया, पैतृक गांव में स्वागत के लिए उमडी भीड़

Sun, 18 Aug 2024 02:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat's grand welcome in her ancestral village Balali in Charkhi Dadri
विनेश फोगाट का जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला

पेरिस ओलंपिक में महज 100 ग्राम अधिक वजन होने से पदक जीतने से वंचित रहीं फौलादी बिटिया विनेश फोगाट के शनिवार रात 12:30 बजे दादरी पहुंचने पर लोगों ने सिर आंखों पर बैठा लिया। उनके आने से एक-दो घंटे पहले ही लोग सड़कों पर जमा हो गए थे, जैसे काफिला पहुंचा, खुली गाड़ी में सवार विनेश को देख, जयकारे लगने लगे। सम्मान समारोह में दिनभर रही व्यस्त दिनचर्या के कारण रात करीब डेढ़ बजे विनेश समारोह में बेहोश भी हो गईं। इस कारण उन्हें मंच पर ही लिटा दिया गया। विनेश की तबीयत खराब होने के कारण सम्मान समारोह पाैने दो बजे जल्दी खत्म कर दिया गया। विनेश ने कहा है कि उन्हें खुशी होगी कि उनके गांव की कोई बेटी उसका रिकॉर्ड तोड़े।

Vinesh Phogat's grand welcome in her ancestral village Balali in Charkhi Dadri
विनेश फोगाट का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

समसपुर बाईपास पर विनेश का काफिला रुका और लोगों ने फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि विनेश बेटा पदक हाथ से जरूर फिसल गया, लेकिन म्हारी बेटी खरा सोना है। हमें अफसोस नहीं है पदक का, बेटी ने पूरी दुनिया में नाम कर दिया यह बड़ी बात है। आज गोल्ड मेडल जीतण आलों की उतणी चर्चा न्ही हैं, जितणी म्हारी बिटिया की हो रही है।

Vinesh Phogat's grand welcome in her ancestral village Balali in Charkhi Dadri
विनेश फोगाट का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

किसी ने पहनाई पगड़ी तो किसी ने भेंट की गदा
विनेश की गाड़ी में पहलवान बजरंग पूनिया भी सवार रहे। दादरी जिले में पहुंचने पर विनेश को किसी ने पगड़ी तो किसी ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने विनेश को गदा भेंट की। वहीं, लोगों ने विनेश व बजरंग पूनिया के साथ अपने बच्चों की फोटो खिंचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinesh Phogat's grand welcome in her ancestral village Balali in Charkhi Dadri
विनेश फोगाट का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

हर जगह मान-सम्मान
विनेश के काफिले ने झज्जर जिले की सीमा से रात करीब साढ़े 8 बजे दादरी जिले की सीमा में प्रवेश किया। सबसे पहले विनेश का इमलोटा गांव में स्वागत किया गया। वहां सतगामा खाप समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों ने बिटिया को सम्मानित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद विनेश के काफिले को मोरवाला गांव में रुकवाया गया। वहां भी लोगों ने बेटी को फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद लोहरवाड़ा गांव में लोगों ने विनेश का काफिला रुकवाया और आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
Vinesh Phogat's grand welcome in her ancestral village Balali in Charkhi Dadri
विनेश सम्मान समारोह में बेहोश हो गईं - फोटो : अमर उजाला

समसपुर गांव में विनेश का अभिनंदन
लोहरवाड़ा के बाद समसपुर गांव में विनेश का अभिनंदन किया गया। यहां विनेश करीब 40 मिनट तक रुकीं। करीब 10 बजे विनेश समसपुर बाईपास पर पहुंचीं और यहां उनका काफिला करीब 20 मिनट रुका रहा। इसके बाद रावलधी बाईपास पर ढाई किलोमीटर की दूरी में तीन जगह विनेश का स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा की। इसके बाद विनेश चंपापुरी में रुकीं। यहां से चलने के बाद परशुराम चौक और फिर सरदार झाड़ू सिंह चौक पर पहुंची। यहां उन्हें दूध पिलाया गया। लोहारू चौक, घसौला, मंदौली, मंदौला व आदमपुर डाढी में स्वागत के बाद देर रात अपने पैतृक गांव बलाली पहुंचीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed