{"_id":"56daaf6d4f1c1b302d8b4759","slug":"captain-pawan-khatkar-pampore-attack-martyr-haryana-martyr-pampore-terror-attack-haryana-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद कैप्टन पवन को 13 दिन में भूले नेता, पिता गर्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कैप्टन पवन को 13 दिन में भूले नेता, पिता गर्वित
Sat, 05 Mar 2016 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Sat, 05 Mar 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
शहीद कैप्टन पवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू के पंपोर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए कैप्टन पवन खटकड़ की शहादत को रस्म तेरहवीं पर हुए समागम में हर किसी ने सेल्यूट किया। कोई नेता-मंत्री नहीं पहुंचा।
शहीद कैप्टन पवन को 13 दिन में भूले नेता, पिता गर्वित
2 of 8
शहीद कैप्टन पवन
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन पवन खटकड़ के पिता शिक्षाविद् राजबीर खटकड़ ने बताया कि जब पवन आईएमए देहरादून पहुंचा तो सेना के अधिकारियों ने उसके कमीज पर बैज लगाया। उस पर लिखा था मेरा बेटा देश को समर्पित। मैंने उसी दिन समझ लिया था कि मेरा बेटा अब मेरा नहीं रहा, बल्कि देश का हो गया है। उसे अपने बेटे पर गर्व है। एक बेटा होने के चलते उसे नुकसान तो हुआ है, लेकिन उसे इसके लिए दुख नहीं, क्योंकि उसका बेटा देश के काम आया है।
शहीद कैप्टन पवन को 13 दिन में भूले नेता, पिता गर्वित
3 of 8
शहीद कैप्टन पवन
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन पवन खटकड़ के पिता राजबीर खटकड़ ने कहा कि हमें तो सेना की वर्दी देखकर गर्व महसूस होता है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोग सेना का साथ नहीं देते। जब भी कार्रवाई करने सेना के जवान आते हैं तो उन पर पथराव किया जाता है। एक बार स्थानीय लोगों ने सेना पर पथराव किया तो पवन को एक पत्थर मुंह पर लगा, उसके दांत तथा मुंह पर चोट आई थी। चोट लगने के बावजूद भी पवन ने आपरेशन में भाग लिया और आखिरी दम तक आतंकवादियों से लड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद कैप्टन पवन को 13 दिन में भूले नेता, पिता गर्वित
4 of 8
शहीद कैप्टन पवन
- फोटो : अमर उजाला
बेशक प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के तमाम नेता सीमा पर देश के लिए शहीद होने वाले वीर सैनिकों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन शुक्रवार शहीद कैप्टन पवन कुमार की रस्म तेरहवीं में सरकार की तरफ से सिर्फ जिला प्रशासन ही शरीक हुआ। मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री के नहीं पहुंचने का मामला मंच से भी कुछ संस्थाओं ने उठाया। शहीद पवन कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए सरकार का किसी मंत्री का नहीं पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
शहीद कैप्टन पवन को 13 दिन में भूले नेता, पिता गर्वित
5 of 8
शहीद कैप्टन पवन
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धांजलि समारोह में हर व्यक्ति ने कैप्टन की शहादत को सैल्यूट किया। उनके पैतृक गांव बधाना की पंचायत ने गांव की 50 एकड़ पंचायती जमीन को प्रस्ताव पारित करके उस पर कैप्टन पवन खटकड़ के नाम से सैनिक स्कूल बनाने की मांग की है। गांव की सरपंच अनिता ने ग्राम पंचायत में इसके लिए प्रस्ताव पारित किया और प्रदेश सरकार तथा केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर जल्द सैनिक स्कूल की मंजूरी देकर वहां स्कूल बनाने की मांग करने की बात कही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।