Hindi News
›
Photo Gallery
›
Haryana
›
baba ramdev, ramdev yoga camp, ramdev kaithal visit, kaithal news, haryana news, hindi news
{"_id":"56daa16f4f1c1b012d8b46fe","slug":"baba-ramdev-ramdev-yoga-camp-ramdev-kaithal-visit-kaithal-news-haryana-news-hindi-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामदेव बोले, मैं इंटरनेशनल भिखारी, झोली फैलाकर अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव बोले, मैं इंटरनेशनल भिखारी, झोली फैलाकर अपील
Sat, 05 Mar 2016 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Sat, 05 Mar 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
योग गुरु बाबा रामदेव ने कैथल में हुए कार्यक्रम में लोगों से नशा छोड़ने का आह्वान करते हुए कुछ ऐसा कहा, सुनने वाले चौंक गए।
रामदेव बोले, मैं इंटरनेशनल भिखारी, झोली फैलाकर अपील
2 of 6
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव बोले, मैं इंटरनेशनल भिखारी हूं, झोली फैलाकर अपील करता हूं कि बीड़ी-शराब छोड़ दो। इसके अलावा योग गुरु हरियाणवी अंदाज में रंगे दिखे। अपने पौने दो घंटे के भाषण व योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने अपनी बातों से जहां सभी को गुदगुदाया, वहीं विदेशी कंपनियों पर कटाक्ष किया। अपनी बेबाकी के लिए प्रसिद्ध योग गुरु कई धर्मगुरुओं पर कटाक्ष करने से भी नहीं चूके। जाते-जाते हरियाणा के लोगों को आपसी भाईचारे को कायम रखने का संदेश भी दे गए।
रामदेव बोले, मैं इंटरनेशनल भिखारी, झोली फैलाकर अपील
3 of 6
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत करते ही बाबा रामदेव ने कहा कि सबेरे के भूक्खै बैठे ओ कै..कदै इस पेट न बी छुट्टी दे दिया करो....। इसके बाद उन्होंने जींस जैसे पहनावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन कपड़यां मैं ना तो बैठ्या जांदा, जै बैठ ज्या तो नीच्चै तै तरड़ाटा पाटै...। इस बात को सुनकर सभी हंस पड़े। उन्होंने कहा कि शरीर में एनर्जी पैदा करो एलर्जी अपने आप दूर हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने कई योगासन करवाए तथा लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामदेव बोले, मैं इंटरनेशनल भिखारी, झोली फैलाकर अपील
4 of 6
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने विदेशी कंपनियों पर भी कटाक्ष किए, वहीं धर्मगुरुओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले समोसे में लाल चटनी खाने से कृपा आने की बात सुनी थी। ऐसे कृपा नहीं आती। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हर जिले में गायों की नस्ल में सुधार के लिए गोशाला खोली जाएंगी। इसके लिए 500 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया जा रहा है। इस समय पूरे प्रदेश में दो करोड़ गायें बची हैं। नस्ल सुधार में दूध देने की क्षमता को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
रामदेव बोले, मैं इंटरनेशनल भिखारी, झोली फैलाकर अपील
5 of 6
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में पिछले दिनों हिंसा के बाद पनपे कटुता के माहौल के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने सभी जातियों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे से ही प्रदेश और देश उन्नति के शिखर तक पहुंच सकते हैं। प्रदेश में सभी बिरादरियां प्राचीन समय से आपसी मेल जोल से रहती आई हैं और अब आगे भी एक साथ मिलकर रहेंगे। हरियाणा में उपद्रव के कारण समाज में जो खाई आ गई है, उसे पाटने का काम करना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।