फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुनैद-नासीर हत्याकांड: पकड़े गए हत्यारोपी, गाड़ी में जलाने से पहले कैसे की थी हत्या, पुलिस के सामने खोले राज

Fri, 14 Apr 2023 06:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Junaid-Nasir murder case: Murder accused revealed the secret of the murder in front of the police
14 फरवरी की रात हुई थी नासिर और जुनैद की हत्या। - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव घाटमीका के जुनैद और नासीर हत्याकांड में भिवानी के मोनू राणा और गोगी को राजस्थान पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों ही राजस्थान पुलिस के दस-दस हजार के ईनामी उद्घोषित आरोपी थे। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने हत्याकांड की वारदात को कबूला है।



जुनैद की पिटाई की वजह से उसकी मौत फिरोजपुर झिरका में ही हो चुकी थी, जबकि नासीर को आरोपी गाड़ी तक भिवानी जिले के कस्बा लोहारू क्षेत्र के गांव बारवास की बणी में लेकर पहुंचे। जहां उनकी बुलेरो गाड़ी में पैट्रोल छिड़ककर जलाने से पहले नासीर का गला घोंटकर हत्या की गई थी। मोनू राणा और गोगी दोनों ही इस हत्याकांड में शुरूआत से आखिरी तक शामिल रहे। 

भिवानी पुलिस ने मोनू राणा पर दो आपराधिक केस दर्ज होने की पुष्टि की है। जिसमें एक केस 12 दिसंबर 2013 में सिविल लाइन पुलिस थाना में लझ़ाई झगड़ा व जान से मारने की धाराओं के तहत दर्ज हुआ था। जबकि दूसरा केस सदर पुलिस थाना भिवानी में एक अक्तूबर 2014 को लड़ाई झगड़ा का केस दर्ज हुआ था।

Junaid-Nasir murder case: Murder accused revealed the secret of the murder in front of the police
नासिर और जुनैद का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

इसके अलावा गोगी के खिलाफ भी लड़ाई झगड़े से मामले जुड़े हैं। फिलहाल उसके खिलाफ किसी थाने में केस दर्ज की पुष्टि नहीं हुई है। मोनू राणा और गोगी दोनों ही भिवानी में गो रक्षा दल की टीम के साथ काफी अर्से से जुड़े थे, मगर वारदात से छह माह पहले ही वे यहां की टीम से दूरी बनाकर मानेसर और गुरुग्राम क्षेत्र में सक्रिय थे। दोनों ही गो रक्षक की भूमिका में आक्रामक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। यही वजह थी कि उन्हें यहां से टीम को छोडऩा पड़ा था। 

Junaid-Nasir murder case: Murder accused revealed the secret of the murder in front of the police
जिंदा जलाने के मामले में पुलिस पर आरोप - फोटो : अमर उजाला

भरतपुर जिले के घाटमीका गांव निवासी नासीर और जुनैद के अपहरण की शिकायत 15 फरवरी को गोपालगढ़ पुलिस थाना में परिजनों ने दी थी। जिसके बाद 16 फरवरी की सुबह लोहारू के गांव बारवास की बणी में जली हुई बुलेरो गाड़ी के अंदर पुलिस को दो कंकाल बरामद हुए थे।

गाड़ी के चेसिस नंबर से ही दोनों शवों की पहचान नासीर और जुनैद के रूप में हुई थी। जिसके बाद दोनों के अपहरण, मारपीट और शवों को जलाने में हत्याकांड का खुलासा हुआ और आठ नामजदों की भूमिका भी उजागर हुई थी। इसी में दो मुख्य आरोपी मोनू राणा और गोगी भिवानी जिले से हैं। जिन्हें अब राजस्थान की भरतपुर पुलिस 10 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Junaid-Nasir murder case: Murder accused revealed the secret of the murder in front of the police
मौके पर जली बोलेरो गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

हत्याकांड का सीन रिक्रियेट करने के लिए राजस्थान पुलिस ला सकती है भिवानी
राजस्थान पुलिस हत्याकांड में शामिल दोनों मुख्य आरोपियों को सीन रिक्रियेट करने के लिए गांव बारवास की बणी में लाकर वारदात स्थल का फिर से मुआयना कर सकती है। हालांकि अभी तक लोहारू पुलिस के पास इसकी कोई जानकारी नहीं है। मगर हत्या से जुड़े कई अनसुलझे सवालों को सुलझाने के लिए पुलिस ऐसा कर सकती है। क्योंकि नासीर की हत्या यहां लाने के बाद ही की गई थी। हालांकि हत्याकांड में अभी तक किसी हथियार इस्तेमाल की बात सामने नहीं आई है। क्योंकि दोनों की पिटाई लाठी और लोहे के सरियों से की गई थी। 

विज्ञापन
Junaid-Nasir murder case: Murder accused revealed the secret of the murder in front of the police
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वारदात के बाद से ही नहीं हुआ परिजनों व रिश्तेदारों से कोई संपर्क
वारदात के बाद से ही मोनू राणा और गोगी का भिवानी में अपने परिजनों व रिश्तेदारों से कोई संपर्क नहीं हुआ। हालांकि दो माह तक वे लगातार अपना ठिकाना बदलते रहे और पांच राज्यों में उनकी सक्रियता इस दौरान बनी रही। जिनमें दिल्ली एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, उड़ीसा तक राजस्थान की पुलिस आरोपियों की तलाश में पहुंची। दोनों को झारखंड के देहरादुन सुनसान पहाड़ी इलाके से काबू किया। इस दौरान इन दोनों ने किन-किन लोगों के यहां शरण ली और किन-किन से मदद मांगी उसकी भूमिका को भी राजस्थान पुलिस खंगालने में जुटी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed