फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद दी जान, भाई से बोला- मैं दुनिया छोड़ रहा हूं, मेरे पैसे ले लेना

Tue, 11 Apr 2023 02:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 02:21 AM IST
सार

हरियाणा के झज्जर के बेरी क्षेत्र के मदाना गांव में पूरे दिन बस इसी वारदात की चर्चा थी। सुबह जैसे ही वारदात का पता गांव वालों को चला, पूरा गांव नरेश के घर की और दौड़ पड़ा।

विज्ञापन
Man Killed his wife and children and then Suicide
मृतकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाई में दुनिया छोड़ रहा हूं। कुछ लोगों पर मेरे पैसे हैं। मेरे जाने के बाद उनसे रुपये ले लेना। अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद फंदा लगाने से पहले खुद जान देने वाले नरेश ने अपने भाई से यह बात कही थी। भाई ने खूब समझाया भी लेकिन शायद ईश्वर को कुछ ओर ही मंजूर था।



हरियाणा के झज्जर के बेरी क्षेत्र के मदाना गांव में पूरे दिन बस इसी वारदात की चर्चा थी। सुबह जैसे ही वारदात का पता गांव वालों को चला, पूरा गांव नरेश के घर की और दौड़ पड़ा। घर के बाहर सैकड़ों ग्रामीण जमा थे। पुलिस अंदर जांच कर रही थी लिहाजा लोगों को अंदर नहीं जाने दिया गया। गांव के लोगों में इसी वारदात की चर्चा थी।

नरेश ने रविवार को ही अपने भाई के घर रोहतक जाकर आत्महत्या की बात कही थी। कुछ लोगों पर अपने रुपयों का जिक्र करते हुए उन्हें लेने को कहा था। गांव वालों में इसी बात की चर्चा थी कि जब नरेश को किसी चीज की कमी नहीं थी। उसी के रुपये दूसरों पर चाहिए थे तो फिर आखिर उसने ये कदम क्यों उठाया।

Man Killed his wife and children and then Suicide
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आखिर क्या वजह थी कि उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों की जान ले ली। अपने लाड़ले बेटे और बेटी का वह हत्यारा बन बैठा। दिन भर गांव में इसी बात की चर्चा थी। लोग इस वारदात के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे थे। लोगों में ये भी चर्चा रही कि नरेश एक दिन पहले ही अपनी बेटी को नवोदय विद्यालय से लाया था, तो क्या उसने पहले ही इस घटना को अंजाम देने की सोच रखी थी या बाद में कुछ हुआ।

Man Killed his wife and children and then Suicide
गांव मदाना में मौके पर साक्ष्य जुटाती हुई एसएफएल की टीम । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस घटना के बाद हर किसी का कलेजा भरा जा रहा था। इस हृदयविदारक घटना के पीछे क्या कारण रहे किसी को भी समझ नहीं आ रहा था। मौके पर पहुंचे परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। गांव की महिलाएं व गणमान्य लोग परिवार का ढाढ़स बंध रहे थे। शवों को जब पोस्टमार्टम के लिए कैंटर में रखा जा रहा था तो परिवार की महिलाएं मृतकों का चेहरा देखने के लिए विलाप करने लगी तो गांव की महिलाओं ने उन्हें संभाला। हरियाणा पुलिस में रोहतक में कार्यरत नरेश के बड़े भाई रमेश बताया कि नरेश रात को करीब दस बजे उसके घर पहुंचा था।

उससे पहले करीब सवा नौ बजे भाई को फोन कर बताया कि वह रोहतक आ रहा है। कंपनी के काम से वह दिल्ली गया था लेकिन उसने असल बात नहीं बताई। रमेश को उसने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है वह सुसाइड करेगा। रात को करीब एक बजे तक परिवार के लोग व फोन पर रिश्तेदारों ने भी समझाया लेकिन उसकी समझा में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Killed his wife and children and then Suicide
झज्जर - फोटो : Self

आखिर बच्चों का क्या कसूर
गांव चर्चा का विषय यह भी रहा कि आखिर बच्चों का क्या कसूर था कि उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया गया। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। नरेश कुमार शनिवार को अपनी बेटी को नवोदय विद्यालय से घर लाया था और रविवार को वह वारदात को अंजाम देकर भाई के पास रोहतक में पहुंच गया। अनुष्का व उसकी मां के सिर पर चोट के व नमन के गले पर रस्सी के निशान मिल हैं और शवों को देख कर आंशका जताई जा रही है कि उनकी हत्या रविवार को की गई है।

विज्ञापन
Man Killed his wife and children and then Suicide
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पढ़ने में होशियार थे दोनों बच्चे
परिवार के लोगों ने बताया कि अनुष्का व नमन दोनों पढ़ाई में अच्छे थे। अनुष्का छठी कक्षा से नवोदय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। अब उसने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जबकि नमन दुजाना गांव के ब्रिगेडियर रणसिंह पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। एक साथ चारा लोगों की मौत के बाद गांव में चूल्हे तक नहीं जल। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में परिवार पूरी अच्छी तरह से रहता था। किसी भी व्यक्ति या पड़ोसी के कभी कहा सुनी नहीं हुई। उसके बाद भी इतना बड़ा कदम क्यों उठाया समझ से परे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed