फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षिका हत्याकांड: 'जानवरों ने नोच खाए शरीर के अंग... इस कारण टूटी गर्दन की हड्डियां', सुसाइड नोट से नया मोड़

Tue, 19 Aug 2025 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी
अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Aug 2025 08:38 AM IST
सार

भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने कहा है कि 13 अगस्त को मनीषा के शव के पास से रोमन लिपि में हरियाणवी लहजे में कॉपी के पन्ने पर लिखा एक सुसाइड नोट मिला था।

विज्ञापन
Bhiwani Murder case Teacher died due to pesticide animals ate body part police claim new twist in suicide note
Bhiwani Murder case - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा की मौत कीटनाशक से हुई थी। पीजीआई के फॉरेंसिक विभाग ने जहर के असर से शिक्षिका मनीषा की मौत की पुष्टि की है। रिपोर्ट में मोनोप्रोटोफोस इंसेक्टिसाइड मिला है। यह शरीर के लिए काफी हानिकारक है।


पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने सोमवार शाम जांच कमेटी के साथ बैठक के बाद दावा किया कि मनीषा के चेहरे पर किसी प्रकार के तेजाब डालने की भी पुष्टि नहीं हुई है। एमएस ने कहा कि मनीषा की एफएसएल रिपोर्ट की जांच के लिए पीजीआई में चिकित्सकों का पैनल बनाया गया।
Bhiwani Murder case Teacher died due to pesticide animals ate body part police claim new twist in suicide note
मनीषा सुसाइड नोट - फोटो : संवाद
शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं
भिवानी के बाद पीजीआई में भी शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। गर्दन पर मिले निशान किसी जंगली जानवर के काटने से बने हैं। इसी कारण गर्दन की हड्डियां टूटी हैं। गला रेतकर हत्या नहीं की गई है।

 
Bhiwani Murder case Teacher died due to pesticide animals ate body part police claim new twist in suicide note
मनीषा हत्याकांड में प्रदर्शन - फोटो : संवाद
मनीषा का शव मिलने के पांच दिन बाद सुसाइड नोट मिलने का दावा
शव के कुछ टुकड़े भिवानी व कुछ पीजीआई रोहतक की टीम ने जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी। इससे पहले सोमवार दिन में पुलिस ने मनीषा का शव मिलने के पांच दिन बाद सुसाइड नोट मिलने का दावा किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhiwani Murder case Teacher died due to pesticide animals ate body part police claim new twist in suicide note
शिक्षिका की हत्या के विरोध में जाम लगाते परिजन और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने यह भी दावा किया कि मौत से पहले मनीषा ने 11 अगस्त को एक दुकान से कीटनाशक खरीदा था जिसकी पुष्टि हो चुकी है। इधर, धरना कमेटी ने पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। 
 
विज्ञापन
Bhiwani Murder case Teacher died due to pesticide animals ate body part police claim new twist in suicide note
घटनास्थल से शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने 10 सैंपल लैब में भेजे थे
मनीषा की मौत मामले में भिवानी पुलिस दो बार शव का पोस्टमार्टम करा चुकी है। पहला पोस्टमार्टम 13 अगस्त को भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड ने किया था। 15 अगस्त को दूसरा पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड ने किया था। पुलिस ने 10 सैंपल एफएसएल जांच के लिए लैब भेजे थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed