फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana: दोस्ती की मिसाल रहा है बादल-चौटाला परिवार का रिश्ता, देवीलाल के समय से शुरू हुआ सफर OP ने आगे बढ़ाया

Wed, 26 Apr 2023 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 01:02 AM IST
सार

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के समय से शुरू हुआ यह रिश्ता ओम प्रकाश चौटाला ने बखूबी चलाया। हरियाणा में होने वाली इनेलो की सभी रैलियों में प्रकाश सिंह बादल मंच पर नजर आते थे।

विज्ञापन
Badal-Chautala family relationship has been an example of friendship in Haryana
ओम प्रकाश चौटाला, प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब की सियासत के मजबूत स्तंभ रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हरियाणा की राजनीति में भी पूरा दख्रल रहा है। इनेलो अकाली गठबंधन के चलते हरियाणा में अकाली दल की पूरा दखल रहता रहा है। कई सूबे की कई सीटों पर इनेलो ने अकालियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और सरकार बनाई है।



पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के समय से शुरू हुआ यह रिश्ता ओम प्रकाश चौटाला ने बखूबी चलाया। हरियाणा में होने वाली इनेलो की सभी रैलियों में प्रकाश सिंह बादल मंच पर नजर आते थे। यही नहीं मंच से एक बार तो इनेलो ने यह भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी के संदर्भ मेंं प्रकाश सिंह बादल फैसला लेंगे।

Badal-Chautala family relationship has been an example of friendship in Haryana
प्रकाश सिंह बादल

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के जेल जाने के बाद बादल साहब ने चौटाला परिवार का पूरा ध्यान रखा और बड़े बुजुर्ग की तरह परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें मान सम्मान दिया। यह बात अलग है कि एसवाईएल के मुददे पर इनेलो और अकाली दल का गठबंधन हरियाणा विधानसभा में टूट गया है। गठबंधन तोडऩा इनेलो की यह एक राजनीतिक मजबूरी थी, क्योंकि एसवाईएल का मुददा हरियाणा के हितों से जुड़ा हुआ था। अन्यथा कोई राजनतिक मुददा आज तक दोनों परिवारों को अलग नहीं कर सका।

Badal-Chautala family relationship has been an example of friendship in Haryana
प्रकाश बादल - फोटो : अमर उजाला

संकट की घड़ी में सहारे की तरह खड़े नजर आए बादल
जिस समय जेबीटी भर्ती में पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला और डा. अजय चौटाला को सजा हुई। उस समय बादल परिवार इनेलो के साथ खड़ा नजर आया। प्रकाश सिंह बादल ने परिवार के मुखिया के तौर पर चौटाला परिवार का साथ दिया। यहां तक कि कुरुक्षेत्र रैली में उस समय इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला ने यहां तक कहा कि बादल साहब हमारे परिवार के मुखिया है जो निर्णय वे लेंगे हमे मंजूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badal-Chautala family relationship has been an example of friendship in Haryana
Parkash singh badal & Sukhbir singh badal - फोटो : File Photo

चौटाला परिवार टूटने से बचाने का किया था प्रयास
जिस समय इनेलो से अलग होकर जजपा बनी। हरियाणा में देवीलाल परिवार के लिए यह संकट का समय था, लेकिन संकट के इस समय में प्रकाश सिंह बादल ने परिवार को एक रखने का भरसक प्रयत्न किया। उन्होंने अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला दोनों को समझाया कि परिवार में मन मुटाव होते रहते हैं, लेकिन परिवार का एक रहना जरूरी है। परिवार अलग हो गया वह बात अलग है लेकिन बादल ने अपने प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
Badal-Chautala family relationship has been an example of friendship in Haryana
प्रकाश सिंह बादल और दुष्यंत चौटाला। - फोटो : @Dushyant Chautala

मुझे आज भी याद हैं उनके किस्से दुष्यंत
बादल साहब को जितना करीब से देखा है वह सब कुछ मुझे याद है। मुझे याद है कि वे बड़े चौधरी साहब के समय में प्रत्येक दीपावली से एक दिन पहले फार्म हाउस पर अपनी पत्नी के साथ वे आते थे और परिवार के हाल-चाल जानते थे। मैं जब सांसद का चुनाव लड़ा तो मेरी पहली रैली में उन्होंने आर्शीवाद दिया। मेरे शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed