{"_id":"6aa17a51309fdcf79b02f040","slug":"municipal-corporation-seals-bsnl-office-in-ambala-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: बीएसएनएल ऑफिस को किया सील, बकाया संपत्ति टैक्स का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: बीएसएनएल ऑफिस को किया सील, बकाया संपत्ति टैक्स का मामला
Wed, 09 Sep 2026 08:55 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:55 PM IST
सार
बीएसएनएल की इमारतों पर पिछले तीन साल से संपत्ति कर लंबित चल रहा था। इसमें मुख्य एक्सचेंज भवन, उसके सामने स्थित इमारत और मानव चौक स्थित परिसर शामिल हैं।
विज्ञापन
बीएसएनल कार्यालय अंबाला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
संपत्ति टैक्स न भरने वाले बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंबाला शहर के आर्य चौक स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय व परिसर को सील कर दिया। बीएसएनएल पर निगम का करीब 15 लाख रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।
विज्ञापन
तीन साल से बकाया था संपत्ति टैक्स
मौके पर मौजूद नगर निगम के अकाउंटेंट राज कुमार ने बताया कि बीएसएनएल की इमारतों पर पिछले तीन साल से संपत्ति कर लंबित चल रहा था। इसमें मुख्य एक्सचेंज भवन, उसके सामने स्थित इमारत और मानव चौक स्थित परिसर शामिल हैं। निगम द्वारा बीएसएनएल अधिकारियों को कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने न तो कोई जवाब दिया और न ही कर का भुगतान किया। नोटिस की अनदेखी के बाद निगम प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में इमारत को सील करने का कदम उठाया।
विज्ञापन