{"_id":"669f219f0cc447004f0d3072","slug":"six-killed-in-ambala-due-to-closeness-with-younger-son-attempt-to-kill-father-too-2024-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवार के छह लोगों की हत्या: रिटायर्ड फौजी पर था खून सवार... मां-बाप की इस बात से खफा होकर खेला खूनी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के छह लोगों की हत्या: रिटायर्ड फौजी पर था खून सवार... मां-बाप की इस बात से खफा होकर खेला खूनी खेल
Tue, 23 Jul 2024 02:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
अंबाला में छोटे बेटे से अधिक नजदीकी के कारण ही बड़े बेटे ने न सिर्फ छोटे भाई के परिवार को खत्म कर दिया, बल्कि मां को भी मार डाला तथा पिता की भी हत्या का प्रयास किया। वारदात के बाद पिता का कहना है कि क्या पता था कि बड़ा बेटा ही हमारे खून का प्यासा हो जाएगा।
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि बड़ा बेटा दो एकड़ जमीन अपने नाम कराना चाहता था, लेकिन मां-बाप इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इसी दौरान छह माह पहले जब मां-बाप छोटे बेटे के साथ चले गए तो भूषण इसे पचा नहीं सका और रंजिश रखने लगा।
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जमीन को लेकर कई बार विवाद हुआ। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। विवादों के बीच रविवार की रात को भूषण ने छोटे भाई के परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। इसमें उसकी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल वाले भी शरीक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
विवादों से हत्यारोपी सेवानिवृत्त फौजी का रहा है पुराना नाता
रायपुर रानी क्षेत्र के रतोर गांव में छह हत्याओं से गांव में मातम पसरा है। एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या से जहां ग्रामीणों में गम का माहौल है, वहीं हत्यारोपी भाई के खिलाफ गुस्सा है। उनका कहना है कि पहले से ही आरोपी भूषण झगड़ालू और गुस्सैल प्रवृत्ति का रहा है। इस कारण ग्रामीणों से भी उसकी बोलचाल नहीं होती थी।
रायपुर रानी क्षेत्र के रतोर गांव में छह हत्याओं से गांव में मातम पसरा है। एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या से जहां ग्रामीणों में गम का माहौल है, वहीं हत्यारोपी भाई के खिलाफ गुस्सा है। उनका कहना है कि पहले से ही आरोपी भूषण झगड़ालू और गुस्सैल प्रवृत्ति का रहा है। इस कारण ग्रामीणों से भी उसकी बोलचाल नहीं होती थी।
विज्ञापन
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदारों ने बताया कि भूषण का चाचा ताऊ से भी करीब एक साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब पीड़ित पक्ष काफी घायल हो गया था। उस समय भी भूषण पर हत्या के प्रयास का मामला नारायणगढ़ थाने में दर्ज हुआ था। ऐसे में तब से चाचा, ताऊ के परिवार से भी भूषण की दूरी थी।