{"_id":"669f30c41f08d5d5b603a306","slug":"ambala-murder-blood-all-over-kitchen-door-pieces-of-flesh-were-lying-outside-house-see-photos-2024-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भयावह तस्वीरें: रसोई में खून ही खून...बाहर पड़े थे मांस के चीथड़े; रिश्तेदार भी अंदर जाने की न जुटा पाए हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयावह तस्वीरें: रसोई में खून ही खून...बाहर पड़े थे मांस के चीथड़े; रिश्तेदार भी अंदर जाने की न जुटा पाए हिम्मत
Tue, 23 Jul 2024 11:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
Ambala Murder
- फोटो : अमर उजाला
अंबाला के नारायणगढ़ के रतोर गांव में बड़े बेटे ने परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने ग्रामीणों और रिश्तेदारों को झकझोर कर रख दिया। छोटे भाई के साथ ही उसकी पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने मां को भी मार डाला। वहीं पिता को जख्मी कर दिया। पूरा विवाद दो एकड़ जमीन को लेकर था। जमीन विवाद में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी व रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने छोटे भाई के पूरे परिवार की गला रेतकर कर दी। इस दौरान बीचबचाव करने आई मां को भी मार डाला, जबकि पिता ने भागकर जान बचाई। मरने वालों में छोटे भाई की पत्नी के अलावा उनके तीन मासूम बच्चे भी थे। हत्या के बाद आरोपी ने सभी के शवों को भी जलाने का प्रयास किया।
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
मृतकों की पहचान छोटे भाई हरीश (35), भाभी सोनिया (32), मां सरोपी (65), भतीजी यशिका (5) और छह माह के भतीजे मयंक के रूप में हुई। दूसरी भतीजी परी (8) ने हौदी में छिपकर जान बचाई, लेकिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी 42 वर्षीय भूषण को गिरफ्तार कर लिया है। वह सेना में नायक पद से रिटायर्ड हुआ है, जबकि अभी एनिमल अटेंडेंट के रूप में कार्यरत है।
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
घटना रविवार देर रात नारायणगढ़-रायपुरानी सीमा स्थित रतौर गांव में हुई। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, एक ही घर में दोनों भाइयों ने बंटवारा कर रखा था। दो साल से उनमें दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो चुकी थी। रविवार रात भूषण ने पत्नी और ससुरालवालों के साथ मिलकर छोटे भाई के परिवार को खत्म करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक हरीश के घर में किचन में चकले पर रखी रोटी और पैन में जला हुआ दूध।
- फोटो : संवाद
रात करीब 10 बजे तेजधार हथियारों से उन्होंने घर के भीतर ही उन पर हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद लकड़ी की बल्लियों पर सभी के शव रखकर डीजल डालकर आग लगा दी। पिता ओम प्रकाश पर भी धारदार हथियार से दो वार किए।
विज्ञापन
मृतक हरीश के सुनसान पड़े घर पर रिश्तेदार हालात देखते हुए।
- फोटो : संवाद
उन्होंने जख्मी हालत में घर से भागकर जान बचाई। पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जख्मी परी और ओमप्रकाश को अस्पताल पहुंचाया। वहां से परी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।