हरियाणा के अंबाला को दहलाने की साजिश एक बार फिर से नाकाम हो गई। बुधवार को पुलिस को शहजादपुर-अंबाला मार्ग पर गांव सौंतली मोड़ के नजदीक सड़क के साथ लगती जमीन में उगी झाड़ियों में चार हैंड ग्रेनेड मिले। जोकि एक प्लास्टिक के पाइप के टुकड़े में थे। बम निरोधक दस्ते ने चारों हैंड ग्रेनेड को सतर्कता से सील कर एक बड़े गड्ढे में रखवाया गया, फिर बमों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया अमल में लाई गई। शुरुआती जांज में हैंड ग्रेनेड कि पाकिस्तान में बने होने की बात सामने आई है।
पुलिस अब इस मामले में जांच में जुट गई है कि कहीं यह हैंड ग्रेनेड क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए ही तो यहां नहीं छिपाए थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएसपी नारायणगढ़ अर्शदीप सिंह, थाना प्रभारी विक्रांत, एएसआई रोहताश, बम निरोधक दस्ते और सीन आफ क्राइम की टीम ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले ही अंबाला में हैंड ग्रेनेड और आईइडी मिल चुका है, जिसमें आरोपी भी पकड़े हैं।
2 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को गश्त के दौरान मिली थी सूचना
दरअसल शहजादपुर पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि सौंतली मोड़ के नजदीक एक राइस मिल के साथ लगती जमीन की झाड़ियों में एक प्लास्टिक का पाइप पड़ा हुआ है जोकि दोनों तरफ से प्लास्टिक की कैप से बंद है। सूचना देने वाले व्यक्ति ने आशंका जताई थी कि कहीं यह कोई संदिग्ध वस्तु हो सकती है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते व सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया।
3 of 7
खुला पड़ा पाइप का टुकड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन से आए बम निरोधक दस्ते ने बड़ी सतर्कता से जांच की और जांच में पाया कि पाइप में विस्फोटक सामग्री है। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने कार्रवाई करते हुए उक्त प्लास्टिक के पाइप को पहले ब्लास्ट किया ताकि उसमें रखी विस्फोटक सामग्री को कोई नुकसान न हो। पाइप को ब्लास्ट करने के बाद जब जांच की तो उसमें से चार हैंड ग्रेनेड मिले। प्राप्त जानकारी अनुसार जहां पर उक्त हैंड ग्रेनेड मिले हैं, वह जगह मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर है।
4 of 7
प्लास्टिक के पाइप के टुकड़े में बंद चार हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला में 14 महीने बाद फिर से मिले हैंड ग्रेनेड, एजेंसियों को चेताया
अंबाला में विस्फोटक सामान का मिलना नई बात नहीं है। इससे पहले भी यहां पर विस्फोटक मिल चुके हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस बार 14 माह बाद अंबाला में फिर से चार हैंड ग्रेनेड मिले हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। बिना समय खराब किए सबसे पहले तो बमों को निष्क्रिय कराया। इसके बाद इस मामले की जानकारी सुरक्षा की दृष्टि से नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए, एनएसजी को भी इसकी जानकारी तत्काल दे दी गई है।
वहीं, सेना व वायु सेना के हिसाब से अंबाला काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए आर्मी इंटेलीजेंस को भी इस मामले की जानकारी दी गई है, जिससे कि सेना की मदद भी इस मामले में ली जा सके। इस मामले में पुलिस ने दूसरी धाराओं सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
5 of 7
हरियाणा के अंबाला में मिले तीन हैंड ग्रेनेड और आईईडी किए निष्क्रिय, जानकारी देते अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा।
- फोटो : ANI (फाइल)
पिछले साल भी मिले थे तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड
अंबाला सिटी में अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर पंजाब और हरियाणा सीमा के साथ लगते सद्दोपुर गांव की जद में मार्च 2022 को तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड और एक एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईइडी) मिलने से हड़कंप मच गया। यह हैंड ग्रेनेड और डिवाइस हाईवे से 50 मीटर अंदर खाली मैदान में झाड़ियों में पड़े थे। पुलिस को इसकी सूचना एमएम यूनिवर्सिटी के पास ही काम कर रहे कर्मचारी ने दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बम डिफ्यूज कराया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था।