{"_id":"6af61d247605a91c14034bac","slug":"rs-107-crore-cyber-fraud-against-an-elderly-person-mathura-news-c-369-1-mt11009-155754-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बुजुर्ग से 1.07 करोड़ रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बुजुर्ग से 1.07 करोड़ रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन
मथुरा। साइबर ठगों ने एक 77 वर्षीय बुजुर्ग को भारी-भरकम मुनाफे का झांसा देकर 1.07 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वृंदावन के ललिता आश्रम के पीछे वृंदावन निवासी ज्योतिन्द्र पी. त्रिवेदी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि सात अक्तूबर 2025 को राहुल मिश्रा नामक एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप काल के माध्यम से संपर्क किया था। फोनकर्ता ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश पर अधिक रिटर्न का भरोसा देकर विश्वास में ले लिया। इसके बाद 12 सितंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 के बीच बुजुर्ग ने अपने आईसीआईसीआई बैंक बचत खाते से विभिन्न लेन-देन के माध्यम से कुल 1.07 करोड़ लाख रुपये फोनकर्ता के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। निवेश के बाद मोबाइल एप पर उन्हें लगातार उनका बढ़ता हुआ पोर्टफोलियो और निवेश राशि दिखाई जा रही थी, जिससे उन्हें लगा कि उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और बढ़ रहा है।
फरवरी 2026 के उन्होंने धनराशि का एक हिस्सा निकलने का प्रयास किया तो एप बंद हो गया। फोनकर्ता ने भी संपर्क तोड़ दिया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने वृंदावन थाने में संपर्क किया, जहां से उन्हें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी थी। अब साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। साइबर थाना प्रभारी रफत मजीद का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।