{"_id":"6af61d1ddc32467e1d0e04e0","slug":"security-arrangements-at-the-tigri-fair-will-be-robust-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177670-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी मेले में सुरक्षा का घेरा होगा मजबूत, डीआईजी ने डीएम-एसपी के साथ परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी मेले में सुरक्षा का घेरा होगा मजबूत, डीआईजी ने डीएम-एसपी के साथ परखीं तैयारियां
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेले में करीब चार हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे। बृहस्पतिवार को डीआईजी मुनिराज जी ने डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर घाटों, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीआईजी ने नाव से गंगा घाटों का निरीक्षण कर गोताखोरों, नावों और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने स्नान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल बचाव कार्य शुरू करने को कहा। अधिकारियों ने पेयजल, शौचालय, प्रकाश, चिकित्सा शिविर और साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी। सभी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए।
एसपी लखन सिंह यादव ने मेला पुलिस कोतवाली और कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। मेले में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया, एसडीएम धनौरा शैलेश कुमार दुबे और सीओ अंजलि कटारिया मौजूद रहे।