Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The student died of a heart attack following a bout of dengue.

Baghpat News: छात्रा की डेंगू के बाद हार्टअटैक से हुई थी मौत

Fri, 13 Nov 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The student died of a heart attack following a bout of dengue.
बागपत। नयागांव उर्फ हमीदाबाद की कक्षा छह की छात्रा मिस्टी (10) की मौत डेंगू के बाद हार्टअटैक के कारण हुई थी। उसकी उपचार की पूरी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को निजी अस्पताल से पुलिस को भेजी गई। इसके बाद छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया और आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया।
विज्ञापन

नयागांव उर्फ हमीदाबाद की मिस्टी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। 28 अक्तूबर को विद्यालय में दूसरी छात्रा को हाथ लगने पर दोनों में झगड़ा हो गया था। उसने घर आकर मारपीट के बारे में बताया। पिता पवन ने आरोप लगाया था कि छात्रा के पिटाई करने के कारण मिस्टी की हालत बिगड़ी और उसको मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा था और बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने मामले में कार्रवाई को लेकर हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और निजी अस्पताल से उपचार को लेकर रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि निजी अस्पताल से छात्रा के उपचार से संबंधित पूरी रिपोर्ट भेजी गई है, उसमें लिखा गया है कि छात्रा को डेंगू के लक्षण के साथ ही बुखार होने पर वहां भर्ती कराया गया था, जिसकी प्लेटलेट्स काफी कम हो रही थीं। इस दौरान ही उसको हार्टअटैक हो गया और उसकी मौत हो गई।
एसपी के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद छात्रा का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें छात्रा के शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं मिली। उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। उनके अनुसार विसरा जांच से यह पता कराने का प्रयास किया जाएगा कि छात्रा को हार्टअटैक की परिस्थितियां क्या रहीं। वहां से रिपोर्ट मिलने पर आगे जांच की जाएगी।


वर्जन
-डेंगू शॉक सिंड्रोम के कारण हो जाती है मौत

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय के अनुसार कई बार बच्चों को डेंगू होने पर शॉक सिंड्रोम हो जाता है। इसमें अंदरूनी रक्तस्राव हो जाता है और इससे हार्टअटैक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed