फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electric buses to run on the Brahmin Majra route; service launched.

Ambala News: ब्राह्मण माजरा मार्ग पर अब दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Electric buses to run on the Brahmin Majra route; service launched.
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर से ब्राह्मण माजरा मार्ग पर नई इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस नई सेवा के प्रारंभ होने से इस रूट पर दैनिक आवाजाही करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सुबह के समय ई-बस और दोपहर के वक्त पिंक बस का विकल्प मिलने से यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
अंबाला कैंट से ब्राह्मण माजरा तक का किराया 20 रुपये निर्धारित किया गया है। अंबाला सिटी से 35 रुपये किराया लगेगा। इस मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए पिंक बस का संचालन पहले से ही नियमित रूप से किया जा रहा है। अब इलेक्ट्रिक बस की एंट्री से इस रूट पर बस सेवा और बेहतर हो जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा तय समय-सारणी के अनुसार अंबाला सिटी बस अड्डे से यह इलेक्ट्रिक बस रोजाना सुबह 7:10 बजे ब्राह्मणा माजरा के लिए रवाना होगी। इसके बाद बस का दूसरा फेरा सुबह 9 बजे रहेगा। सुबह के समय दो फेरे मिलने से दफ्तर, कॉलेज और अन्य कार्यों के लिए निकलने वाले यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन




इन प्रमुख पड़ावों से गुजरेगी बस

यह इलेक्ट्रिक बस अंबाला सिटी बस स्टैंड से रवाना होकर, आईटीआई चौक अंबाला, सेशन कोर्ट, प्रेम नगर, इंको चौक, माडल टाउन, जंडली, अंबाला कैंट, इंदिरा चौक, गीता गोपाल चौक, नागरिक अस्पताल कैंट, एसडी कॉलेज, महेश नगर, टांगरी बांध मोड़, आश्रम, खोजकीपुर, नग्गल, करधान इलाकों से होते हुए ब्राह्मण माजरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में उपलब्ध रहेगी पिंक बस
इलेक्ट्रिक बस के अलावा इस मार्ग पर पहले से चल रही पिंक बस का शेड्यूल भी यात्रियों के लिए सुविधाजनक है। पिंक बस अंबाला सिटी से ब्राह्मणमाजरा के लिए दोपहर 12 बजे, दोपहर दो बजे और शाम चार बजे फेरे लगा रही है।




अंबाला सिटी से ब्राह्मण माजरा के लिए इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू किया गया है जो सुबह के समय दो फेरे लगा रही है।
रमेश, मुख्य निरीक्षक और संस्थान प्रबंधक अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed