गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में दिवाली का पर्व परंपरागत रूप से वहां के साधू-संत व कर्मचारी मनाते हैं। इसके अलावा आसपास के मोहल्ले की महिलाएं भी गोरखनाथ मंदिर में दीए जलाने के लिए पहुंचती हैं।
Diwali 2020: महिलाएं घर से पहले यहां जलाती हैं दिवाली के दीये, जानिए क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिसर में जितने भी मंदिर हैं, इसके सभी कोनों तक को यही महिलाएं दीप जलाकर रोशन करती हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एक साथ अलग-अलग समूह में पहुंचती हैं।
मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि दीपावली का त्योहार हर कोई अपने घर पर मनाता है। लोग अपने घरों को दीयों से रोशन करते हैं पर यहां श्रद्धालु महिलाएं घर से पहले मंदिर में दिया जलाती हैं।
उन्होंने बताया कि मंदिर का हर कोना दीयों से जगमगता है। महिलाएं समूह में गीत गाते हुए मंदिर आती हैं और दीया जलाती हैं। महिलाओं के भक्ति गीत के बीच दीपोत्सव का कार्यक्रम और भी आकर्षक हो जाता है। यह परंपरा बहुत लंबे समय से चली आ रही है।