Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rupess 10 Lakh Contract Set to Kill Ravikesh Gautam Manchali Kinnar Provided Car to Shooters

रविकेश गौतम हत्याकांड: 10 लाख में तय हुई थी सुपारी, मनचली किन्नर ने शूटरों को दी थी कार

Thu, 26 Nov 2026 07:17 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 26 Nov 2026 07:17 PM IST
सार

रविकेश गौतम हत्याकांड में पुलिस जांच के मुताबिक हत्या की सुपारी 10 लाख रुपये में तय हुई थी। आजमगढ़ और मऊ के शूटर बलेनो कार से बड़हलगंज के रास्ते गोरखपुर पहुंचे थे। आरोप है कि साजिशकर्ता मनचली उर्फ सन्नी किन्नर ने ही उन्हें वारदात में इस्तेमाल कार उपलब्ध कराई थी।

विज्ञापन
Rupess 10 Lakh Contract Set to Kill Ravikesh Gautam Manchali Kinnar Provided Car to Shooters
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रविकेश गौतम की हत्या के लिए 10 लाख रुपये में सुपारी तय की गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आजमगढ़ और मऊ के शूटर बलेनो कार से गोरखपुर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश रचने वाली मनचली उर्फ सन्नी किन्नर ने ही शूटरों को कार उपलब्ध कराई थी। हमलावर बड़हलगंज के रास्ते गोरखपुर आए और वारदात के बाद भाग गए।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की जांच में सामने आया कि बिजली किन्नर से इलाके के बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश में मनचली ने उनके पति रविकेश गौतम को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने अजय शर्मा उर्फ दुर्गेश शर्मा के माध्यम से शेरू उर्फ मित्रपाल से संपर्क किया। शेरू ने आजमगढ़ और मऊ के शूटरों को तैयार किया। इसके बाद हत्या के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 नवंबर को बिजली किन्नर अपने पति रविकेश और अन्य साथियों के साथ भैंसा बाजार से लौट रही थीं। इसी दौरान कलानी मोड़ के पास बलेनो कार सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से रविकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बिजली किन्नर घायल हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed