फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: फोन फेंक कौन उलझा रहा कत्ल की कहानी? मुंबई से पूनम को हर माह ये भेजता था रुपये; डबल मर्डर केस में नया मोड़

Mon, 07 Apr 2025 02:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Apr 2025 02:39 PM IST
सार

गोरखपुर के चौरीचौरा डबल मर्डर केस में मोबाइल फेंककर मां-बेटी के कत्ल की कहानी कौन उलझा रहा है? 29 मार्च की देर रात घर में मां-बेटी की निर्मम हत्या हुई थी। इस हत्याकांड का राज अभी तक नहीं खुला है।

विज्ञापन
Who is complicating story of murder by throwing mobile young man send money to Poonam every month from Mumbai
gorakhpur double murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा गांव में हत्या के पांच दिन बाद एक खेत में पूनम का एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिलने से पुलिस हैरान है। पुलिस अब इस एंगल पर भी छानबीन कर रही है कि अचानक मोबाइल फेंककर कहीं कोई हत्या की कहानी को उलझा तो नहीं रहा है। उधर, पूनम को जानने वाले देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के एक युवक के अलावा मुंबई में रहने वाले एक युवक के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। गौरीबाजार वाले युवक से पूनम करीब दो महीने से बात कर रही थी, वहीं मुंबई वाला युवक अक्सर उसे पैसे भेजता था। शनिवार को पुलिस ने अरोपी संजय के घर की भी तलाशी ली।
Who is complicating story of murder by throwing mobile young man send money to Poonam every month from Mumbai
खुशबू से पूछताछ कर बयान लेती पुलिस - फोटो : संवाद
बड़ी बेटी खुशबू को दूसरे कमरे में कर दिया था बंद
बीते 29 मार्च की रात करीब 1:30 बजे पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से मारकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। उस दौरान पूनम का एंड्रायड मोबाइल फोन वहां नहीं मिला था। पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए थे। घटना के समय आरोपियों ने पूनम की बड़ी बेटी खुशबू को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। 
Who is complicating story of murder by throwing mobile young man send money to Poonam every month from Mumbai
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
हर माह मुंबई से पूनम को आते थे रुपये
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। हत्या का पर्दाफाश करने के लिए लगाई गई पुलिस टीम अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पूनम के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने गौरीबाजार क्षेत्र के एक युवक से भी पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो पूनम और उस युवक के बीच दो माह में कई बार बात हुई है। इसी तरह एक युवक मुंबई से पूनम को हर माह रुपये भेजता था। उसके बारे में भी पुलिस पता लगा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is complicating story of murder by throwing mobile young man send money to Poonam every month from Mumbai
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को शक, आस-पास घूम रहा हत्यारोपी
घटना की जांच से जुड़े पुलिस कर्मियों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि हत्यारोपी पूनम के घर के बारे में अच्छी तरह से जानता होगा। इसीलिए पुलिस ने करीबियों की सूची तैयार की है। इसमें गांव स्तर और मोबाइल संपर्क के आधार पर दो सूची बनाई है। उनकी हर गतिविधियों की गहनता से जांच चल रही है। घटना के बाद गांव के चप्पे-चप्पे की छानबीन करने वाली पुलिस को अचानक पूनम का मोबाइल खेत में मिलना महज इत्तेफाक नहीं है। पुलिस ऐसा मान रही है कि हत्यारोपी गांव के इर्द गिर्द घूमकर पुलिस की जांच प्रक्रिया पर नजर रख रहा है। मोबाइल फेंककर भी उसने गुमराह करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Who is complicating story of murder by throwing mobile young man send money to Poonam every month from Mumbai
घर के पीछे छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद
मिलने गई बहन से संजय ने खुद को बताया निर्दोष
शनिवार को मुख्य आरोपी संजय से जेल में मिलने उसकी बहन धनावती गई थी। धनावती ने बताया कि संजय बार-बार कह रहा था कि उसे फंसाया गया है। शनिवार को पुलिस ने संजय के घर की भी तलाशी ली। हालांकि, पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला है। वहीं घटना का पर्दाफाश करने के लिए ऐसे पुलिस कर्मी लगाए गए हैं, जिन्होंने बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश किया है। सर्विलांस, एसओजी और चौरीचौरा पुलिस शनिवार को भी गांव के इर्द-गिर्द छानबीन करती नजर आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed