गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके के शिवपुर चकदहा गांव में मां-बेटी की हत्या के पांच दिन बाद शुक्रवार को मृत पूनम निषाद का मोबाइल रहस्यमय ढंग से घर से सौ मीटर दूरी पर खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। चौरीचौरा पुलिस जांच कर रही है कि खेत में मोबाइल किसने फेंका।
मोबाइल को साइबर थाने में भेज दिया है। साइबर विशेषज्ञ की जांच के बाद मोबाइल फॉरेंसिक लैब में भिजवाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, 29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे पूनम (45) और उनकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से हमला कर हत्या कर दी गई थी।
2 of 12
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
घटना के बाद नहीं मिला था पूनम का मोबाइल
सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की थी। तब पूनम का एंड्रॉयड मोबाइल वहां नहीं मिला था। जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए हैं। खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
3 of 12
घर के पीछे छानबीन करती पुलिस
- फोटो : संवाद
गेहूं के खेत में मिला मोबाइल
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को चौरीचौरा पुलिस व एसओजी टीम घर के आस-पास छानबीन कर रही थी। इसी दौरान बगल के गेहूं के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने एक मोबाइल गिरा होने की सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर पीड़ित के घरवालों को दिखाया तो उन्होंने पूनम का बताया। मोबाइल मिलने से पुलिस हैरान है। पुलिस का मानना है कि घटना के बाद से ही गांव के चारों तरफ छानबीन की जा रही है, तब यह मोबाइल नहीं मिला। अब मोबाइल की गहनता से जांच कर पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है।
4 of 12
खुशबू से पूछताछ कर बयान लेती पुलिस
- फोटो : संवाद
पीड़ित परिवार से मिलकर फफक पड़े कैबिनेट मंत्री
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद के साथ शिवपुर चकदहा गांव में शुक्रवार को पहुंचे। वहां पीड़ित परिवार से मिलकर वह फूट-फूटकर रोने लगे। पीड़ित परिवार की खुशबू व उसके भाई से मुलाकात कर उनसे बात की। खुशबू ने मंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि हत्यारोपी के घरवाले उनको धमकी दे रहे हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री ने तत्काल सीओ अनुराग सिंह को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे सजा मिलकर रहेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए जो भी आर्थिक सहायता होगी, उसे शासन के अलावा अपने विभाग व अपनी तरफ से देने का काम करेंगे।
5 of 12
पीड़ित परिवार
- फोटो : संवाद
घटना वाली रात नहाने वाले किशोर से पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, घटना वाली देर रात गांव का एक 17 वर्षीय किशोर घर पर नहाया था। वह पूनम का पटीदारी में आता है। शुक्रवार को पुलिस ने उसके घर जाकर पूछताछ की। इसको लेकर गांव में चर्चा होती रही। इसी तरह उस रात जितने भी मोबाइल से बात हो रही थी, पुलिस उनका भी सीडीआर निकलवाकर जांच पड़ताल कर रही है। डांगीपार के भी तीन युवकों को पुलिस ने उठाया है, उनसे पूछताछ चल रही है। खुशबू के मोबाइल से इन युवकों का नंबर मिला है। इस केस में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। एहतियात के तौर पर शुक्रवार को भी गांव में पुलिस व पीएसी तैनात रही।