{"_id":"5e3192938ebc3e4b494cb976","slug":"what-is-corona-virus-how-to-spread-what-symptoms-and-how-to-protect-not-go-to-these-countries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या है कोरोना वायरस? कैसे फैलता है, क्या हैं लक्ष्ण और कैसे करें बचाव, इन देशों में न जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या है कोरोना वायरस? कैसे फैलता है, क्या हैं लक्ष्ण और कैसे करें बचाव, इन देशों में न जाएं
Wed, 29 Jan 2020 07:41 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 29 Jan 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
नेपाल बार्डर पर विदेश से आ रहे पर्यटकों की जांच करते डाक्टर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस कई वायरसों का एक समूह है, पशुओं में यह वायरस पाया जाना सामान्य है। इस वायरस को वैज्ञानिक जूनैटिक नाम से भी पुकारते हैं इसका अर्थ होता है पशुओं से मनुष्य में फैलने वाला वायरस। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने से हवा में फैलता है।
नेपाल बार्डर पर विदेश से आ रहे पर्यटकों की जांच करते डाक्टर।
- फोटो : amarujala
कैसे करें बचाव
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन नहीं है। ऐसे में संक्रमण से बचाव किया जाना ही इस बीमारी से बचाव के उपाय है। अपने हाथ बार बार साबुन और पानी से धोएं।
बिना धुले हाथ से आंख, नाक और मुंह को न छुएं। बीमार लोगों से संपर्क करने से बचें। यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हों तो ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें और घर पर रह कर आराम करें। यदि आप लक्षणों के कारण भयभीत हैं तो चिकित्सक से मिलकर राय लें।

कोरोना वायरस: जरूरी न हो तो चीन की यात्रा फिलहाल टाल दें: सीएमओ
यदि आप हाल-फिलहाल चीन जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो फिलहाल उसे टाल दें या कम से कम 45 दिन आगे बढ़ा दें। खतरनाक कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने शहर वासियों को यह सलाह दी है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पड़ोसी देश नेपाल से लेकर अमेरिका तक पहुंच चुका है।
यदि आप हाल-फिलहाल चीन जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो फिलहाल उसे टाल दें या कम से कम 45 दिन आगे बढ़ा दें। खतरनाक कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने शहर वासियों को यह सलाह दी है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पड़ोसी देश नेपाल से लेकर अमेरिका तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल बार्डर पर विदेश से आ रहे पर्यटकों की जांच करते डाक्टर।
- फोटो : amarujala
सीएमओ ने चीन के साथ ही हांगकांग, मकाऊ, ताइवान, थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस और नेपाल की यात्रा में भी सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सीएमओ डॉ.श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोराना वायरस संक्रमण के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह बुखार से शुरू होता है, कुछ मरीजों को सांस लेने में दिक्कत की समस्या भी होती है। यह वायरस कैसे फैलता है, यह अभी तय नहीं हो सका है लेकिन संक्रमित मनुष्य की सांस, छींक, खांसी के संपर्क में आने से दूसरा व्यक्ति भी संक्रमित होता है।
सीएमओ डॉ.श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोराना वायरस संक्रमण के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह बुखार से शुरू होता है, कुछ मरीजों को सांस लेने में दिक्कत की समस्या भी होती है। यह वायरस कैसे फैलता है, यह अभी तय नहीं हो सका है लेकिन संक्रमित मनुष्य की सांस, छींक, खांसी के संपर्क में आने से दूसरा व्यक्ति भी संक्रमित होता है।
विज्ञापन
नेपाल बार्डर पर विदेश से आ रहे पर्यटकों की जांच करते डाक्टर।
- फोटो : amarujala
फिर भी जाना जरूरी हो तो यह सावधानी बरतें
सीएमओ ने बताया कि यदि यात्रा टाली नहीं जा सकती तो सफाई का विशेष ध्यान रखें। यात्रा के दौरान पालतू पशुओं से दूरी बनाएं, कच्चा या अधपका मांस का सेवन न करें । चीन में फार्म हाउस, पशु बाजार या स्लॉटर हाउस जाने से बचें। अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क लगाकर ही बाहर निकलें और हाथ दिन में कई बार साबुन से धोएं।