{"_id":"6013887b86675862a9762ccb","slug":"weather-forecast-in-up-gorakhpur-heavy-cold-weather-due-to-fog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गोरखपुर में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी, धूप के लिए तरसे लोग, जानिए कब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: गोरखपुर में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी, धूप के लिए तरसे लोग, जानिए कब मिलेगी राहत
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घने कोहरे और हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते कई दिनों से गोरखपुरवासी चटख धूप को तरस गए हैं। गलन भरी ठंड से भी जनजीवन बेहाल है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही मैदानी भागों में गलन बढ़ने लगी है।
2 of 5
मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि पिछले कई दिनों की तरह शुक्रवार की सुबह भी कोहरे में लिपटी हुई रही। कोहरा इतना घना था कि पास की चीजें भी नहीं दिखाई दे रहीं थीं। विजिबिलिटी कम होकर मात्र 25 मीटर के आसपास रह गई। ऐसे में सड़क पर लोग बहुत ही धीमी रफ्तार से हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए।
3 of 5
मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। सुबह न सिर्फ घना कोहरा रहेगा बल्कि सूरज निकलने के बावजूद गर्मी का एहसास बहुत कम होगा। दिन का तापमान भी 19 डिग्री से कम बना रहेगा। यानी, अगले दो-तीन दिन और कोल्ड डे की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि ऊपरी और निचली वायुमंडल में काफी तेज पछुआ हवा चल रही है। इसकी वजह से न सिर्फ न्यूनतम बल्कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। 30 जनवरी तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 5
मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान बुधवार की तुलना में करीब 3 डिग्री कम होकर 8.4 डिग्री पर पहुंच गया। लेकिन करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिम की ओर से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से चार डिग्री तापमान जैसी गलन महसूस हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।