फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur weather: उमस ने किया लोगों का हाल बेहाल, आंधी-बारिश के आसार, तस्वीरें

Thu, 11 Jun 2020 05:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
weather change in Gorakhpur and Basti Zone after heavy heat wave
- फोटो : अमर उजाला।

जितना तापमान नहीं चढ़ा, उससे कहीं ज्यादा लोगों ने गर्मी महसूस की। बाहर निकलने वाले बुधवार की सुबह से शाम तक पसीने में तर रहे। गर्मी के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। वहीं गुरुवार को लोगों ने राहत की सांस ली।

weather change in Gorakhpur and Basti Zone after heavy heat wave
- फोटो : अमर उजाला।

गुरुवार सुबह से हवा का रुख पछुवा की बजाए दक्षिणी-पूर्व का होने से तापमान में मामूली राहत महसूस की गई, मगर 68 प्रतिशत तक पहुंची आर्द्रता ने उमस का स्तर काफी बढ़ा दिया है। इस दरम्यान अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

weather change in Gorakhpur and Basti Zone after heavy heat wave
- फोटो : पीटीआई

जानकारों का मानना है कि अगले कुछ घंटों में आंधी-बारिश हो सकती है। आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। तेज गर्मी से तो नहीं, लेकिन और उमस से लोगों को खास परेशानी झेलनी पड़ रही है। पांच जून के बाद से मौसम साफ होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather change in Gorakhpur and Basti Zone after heavy heat wave

तापमान के साथ हाल में हुई बारिश और हवा के रुख में बदलाव की वजह से उमस बढ़ती गई। राहत की बात यह है कि लू के थपेड़ों से थोड़ी राहत मिल गई है।

विज्ञापन
weather change in Gorakhpur and Basti Zone after heavy heat wave
- फोटो : अमर उजाला

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में राहत मिल जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed