{"_id":"6129c6de8ebc3ec7722ab4c1","slug":"water-logging-on-deoria-road-due-to-heavy-rain-in-gorakhpur-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जलभराव बना मुसीबत: देवरिया रोड बना तालाब, धक्का देकर निकाली जा रहीं गाड़ियां, तस्वीरों में देखें दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव बना मुसीबत: देवरिया रोड बना तालाब, धक्का देकर निकाली जा रहीं गाड़ियां, तस्वीरों में देखें दुश्वारियां
Sat, 28 Aug 2021 02:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में बारिश खत्म हुए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन जलभराव की वजह से देवरिया रोड तालाब बना हुआ है। ज्यादा पानी भरने की वजह से गाड़ियों का गुजरना भी मुश्किल रहा। लोग धक्का देकर अपनी गाड़ियों को निकाल रहे थे। शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव है। इसकी वजह से लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं। उनका बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
मेडिकल कॉलेज रोड की कॉलोनियों में घुटनों तक जलभराव
तिनकोनिया नंबर एक, काशीपुरम कॉलोनी, मैत्रीपुरम कॉलोनी अकोलवा, सरस्वतीपुरम, घोसीपुरवा आंशिक, अशोकनगर, धर्मपुर, शक्तिनगर पूर्वी, आदित्य पुरी शताब्दीपुरम, विनय सिन्हा गली, मानस विहार कॉलोनी, भगतपुरवा, हनुमंत नगर, लतीफ नगर, इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, ईस्टर्नपुर, मोहनापुर की सड़कों पर अभी भी घुटने तक जलभराव है। लोग जरूरी काम से जाने के लिए पानी से होकर आवाजाही कर रहे हैं।

गोड़धोईया पर अतिक्रमण बन रहा जलभराव का कारण
मेडिकल कॉलेज के पीछे से रामगढ़ ताल तक जाने वाला लगभग नौ किलोमीटर प्राकृतिक नाला सैकड़ों वर्ष पुराना है। शहरी विकास के बाद सेमरा, शक्तिनगर, धर्मपुर, बिछिया, सरस्वतीपुरम समेत कई नई कॉलोनियां नाले के दोनों तरफ विकसित हो गई हैं। वहीं कई लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर मकान बना लिया है। इसकी वजह से इलाके में भारी जलभराव हो जाता है। लोगों के घरों में घुटनों तक पानी भर जा रहा है। सैकड़ों वर्ष पुराना नाला अभी भी अपने प्राकृतिक रूप में है। इस नाले के इर्द-गिर्द की दर्जनों कॉलोनियों का पानी इसी नाले से होते हुए रामगढ़ ताल को जाता है।

कई जगह लगाए गए मड पंप
शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पूरे दिन नगर निगम की टीम दौड़ती रही। चरगावां में पोकलेन मशीन से मेनहोल बनाया गया तो कई स्थानों पर मड पंप लगाकर पानी की निकासी कराई गई। नगर आयुक्त अविनाश सिंह पूरे दिन जलनिकासी संबंधी कार्यों का अपडेट लेते रहे।

शुक्रवार को चीफ इंजीनियर सुरेश चंद एवं सहायक अभियंता एसबी तिवारी शताब्दीपुरम पहुंचे। पूरे इलाके में घूमकर जलभराव का जायजा लिया। इसके बाद चीफ इंजीनियर स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर पहुंच कर पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्षद बृजेश कुमार सिंह छोटू, संतराज शर्मा, अवर अभियंता एनडी पांडेय मौजूद रहे। इसके अलावा गड़रिया टोला आदि का निरीक्षण किया।