फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey News: विकास दुबे की गिरफ्तारी पर घायल दारोगा ने जताई खुशी, कहा- 'सजा मिलने तक सुकून नहीं'

Fri, 10 Jul 2020 09:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jul 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey arrested in ujjain: sub Inspector Sudhakar Pandey injured during Vikas Dubey encounter news update
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने के जिम्मेदार कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है। विकास को पकड़ने के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया था। वहीं इस मुठभेड़ में गोरखपुर के रहने वाले दारोगा सुधाकर पांडेय घायल हो गए थे। उन्होंने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर खुशी जताई है। सुधाकर पांडेय ने कहा कि अब जाकर दिल को सुकून मिला है। अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Vikas Dubey arrested in ujjain: sub Inspector Sudhakar Pandey injured during Vikas Dubey encounter news update
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

बता दें कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू में गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, और कई गंभीर रुप से घायल भी हो गए थे। इन घायलों में जिले के दारोगा सुधाकर पांडेय भी हैं।

Vikas Dubey arrested in ujjain: sub Inspector Sudhakar Pandey injured during Vikas Dubey encounter news update
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

सुधाकर पांडेय मंगलवार को डिस्चार्ज होकर अपने आवास लखनऊ पहुंच गए, कुछ दिनों में अपने गांव गोरखपुर गोला तहसील के बेलपार पाठक पहुंच जाएंगे। डॉक्टर द्वारा कुछ दिन के लिए बेड रेस्ट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey arrested in ujjain: sub Inspector Sudhakar Pandey injured during Vikas Dubey encounter news update
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

पांडे ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि पुलिस टीम को हमला होने का अंदेशा नहीं था। चौबेपुर थाने का एक सिपाही हमले में शहीद हुआ, शहीद होने वालों में ज्यादा संख्या बिठूर थाने की है। पुलिस टीम में 6 लोग घायल हुए थे जिसमें केवल अभी तक सुधाकर पांडेय डिस्चार्ज हुए बाकी 5 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Vikas Dubey arrested in ujjain: sub Inspector Sudhakar Pandey injured during Vikas Dubey encounter news update
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मुठभेड़ के बाद से ही यूपी पुलिस कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश में थी। यूपी डीजीपी ने प्रदेश के 75 जिलों में विकास को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी किया था। इस दौरान एनकाउंटर से संबंधित कई खुलासे भी हुए। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed