{"_id":"60864f718ebc3ed1e76708f4","slug":"up-panchayat-phase-3-election-2021-live-updates-up-gram-panchayat-election-siddharthnagar-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सिद्धार्थनगर में मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, रोजेदारों ने सबसे पहले डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: सिद्धार्थनगर में मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, रोजेदारों ने सबसे पहले डाला वोट
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए सिद्धार्थनगर में वोटिंग जारी है। यहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इस दौरान मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। वोट डालने के लिए सुबह 6:30 बजे ही मतदाता अपने केंद्रों पर पहुंच गए। इस दौरान युवाओं में तो जोश था ही साथ ही बुजुर्ग भी नौजवानों से पीछे नहीं रहे। सभी लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
2 of 5
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
मतदान शुरू होते ही लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें हर कोई उत्साहित दिखा। वहीं जिले के अधिकांश हिस्सों में समय से मतदान शुरू हो गया। फिलहाल कहीं किसी प्रकार के बवाल या अन्य प्रकार की घटना की कोई सूचना नहीं है। शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। सुरक्षा में लगे जवान और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित आला अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहां की स्थितियों का जायजा ले रहे हैं।
3 of 5
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत एडीएम सीताराम गुप्ता ने चिल्हिया सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने मास्क लगाकर वोट डालने का निर्देश दिया। साथ ही मतदान केंद्र के आसपास घूमने वाले लोगों को वहां से हटाया। कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। केवल एजेंट ही परिसर के अंदर रहेंगे। बाकी सभी को बाहर रहने के लिए कहा। क्षेत्र के दर्जनों मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्था की पड़ताल की। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक जिले में मतदान सकुशल चल रहा है। कहीं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में मतदान आरंभ होने के एक घंटा पहले ही मतदाताओं की लंबी लाइनें बूथों पर लग गई। यहां पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक रही। सेहर के बाद रोजेदारों की टोली बूथ पर पहुंच गई। रोजा की इबादत के साथ लोकतंत्र के पर्व में मतदान का फर्ज निभाना। ऐसे में उन्होंने तेज धूप से पहले ही मतदान किया।
विज्ञापन
5 of 5
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
1136 ग्राम पंचायत में 1136 प्रधान, 1116 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 44 ज़िला पंचायत सदस्य का भाग्य मतदाता मतपेटिका में बंद करेंगे। ऐसे में डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगौला में बने बूथ संख्या 330 व 331 पर महिलाएं सुबह छह बजे से और ग्राम पंचायत चौकनिया में बूथ संख्या 71, 72, 73 व 74 पर रोजेदारों की 5:30 बजे से ही लंबी कतार लग गई। इन बूथों पर अधिकांश मुस्लिम महिलाएं दिखीं। यहां प्रत्याशियों के हार जीत का फैसला दो मई को देखने को मिलेगा। हालांकि इस उत्साह में कोराना संक्रमण के प्रति कोई सतर्कता नहीं नजर आई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।