त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बूथों के खुलते ही मतदाताओं की कतार लग गई। लेकिन दोपहर बाद अधिकांश बूथों पर सन्नाटा पसर गया। पूरे दिन मतदान कर्मियों और वोटरों के जेहन में कोरोना का खौफ रहा। हालांकि इस बार के पंचायत चुनाव में मतदाता काफी खामोश रहे। जिसको लेकर समय-समय पर प्रत्याशियों के चेहरों की रंगत बदलती देखी जा रही थी।
UP panchayat chunav 2021: देवरिया में खामोश रहे मतदाता, प्रत्याशियों के चेहरों की बदलती रही रंगत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को पंचायत चुनाव को लेकर सुबह सात बजे से ही चहलकदमी शुरू हो गई थी। होने वाली चिलचिलाती धूप को लेकर लोग सुबह ही वोट डालने की फिराक में थे। बूथों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की काफी भीड़ रही। सभी को वोट करने की जल्दी थी। इस बार के चुनाव में वोटरों के मताधिकार को भांप पाना प्रत्याशियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था।
जिला पंचायत सदस्य पद का नहीं पहुंचा था बैलेट पेपर
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिन ग्राम पंचायत दुबौली-कुईंचवर-पकड़ी तिवारी में मतदान केंद्रों पर जिला पंचायत सदस्य पद का बैलेट पेपर नहीं था। जिसकी जानकारी होने पर अधिकारी परेशान हो गए। आनन-फानन अधिकारियों ने बैलेट पेपर उपलब्ध कराया। करीब सवा घंटे बाद चारों बूथों पर बैलेट पेपर पहुंचा। लेकिन तब तक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम सदस्य पदों के 277 वोट पड़ चुके थे। बैलेट पेपर न पहुंचने की लापरवाही पर जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों में आक्रोश था। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि जानकारी होते ही चारों बूथों पर बैलेट पेपर भिजवाया गया।
गांव का विकास कराने वाले को किया पहला वोट
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला-पुरुषों की अपेक्षा युवा भी पीछे नहीं रहे। ग्राम पंचायत के बूथों पर पहली बार वोट कर निकल रहे युवा काफी उत्साहित थे। कोटवां बूथ संख्या 167 पर पहली बार वोट करने पहुंची 12वीं की छात्रा कुमारी प्रियंका, बीए द्वितीय की शालिनी मौर्य, कंचन कुशवाहा, रिशिका, बीए तृतीय की खुशबू कुशवाहा ने कहा कि चुनाव में प्रलोभन देने वाले प्रत्याशियों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने और समझने का मौका मिला है। सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव का विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को अपना पहला वोट करने को कहा।
दुल्हनों ने घूंघट में किया वोट
पंचायत चुनाव में चंद माह पूर्व ससुराल आई नई नवेली दुल्हनों ने भी घूंघट में मतदान किया। सुबह ही घर की महिलाओं के साथ दुल्हनें सज-धज कर घूंघट में मतदान करने बूथों पर पहुंच गई थीं। सभी ने पंचायत चुनाव में दावेदारी कर रहे रिश्ते के देवर, देवरानी, भसुर और ससुर आदि को अपना चहेता जनप्रतिनिधि बताते हुए वोट किया। देईडीहा निवासिनी सुमित्रा देवी, बरांव की अलका, गुड़िया, निशा आदि ने घूंघट में वोट किया।