गोरखपुर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में ब्रह्मपुर निवासी रामानुज दुबे के परिवार पर कोरोना कहर बनकर गिरा है। इस बीमारी से संक्रमित होकर पहले रामानुज के छोटे बेटे की जान चली गई और बेटे के सदमे में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
कोरोना का कहर: बेटे की मौत के सदमे में बाप ने तोड़ा दम, बड़ा बेटा भी अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं उनका बड़ा बेटा भी संक्रमित है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह साल रामानुज के परिवार के लिए विपत्तियों भरा रहा है। एक महीने पहले ही उनके बड़े बेटे की पत्नी का लीवर खराब हो गया और उनकी मौत हो गई।
बता दें कि गोरखपुर जिले में अब तक 36481 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 26565 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 419 की मौत हो चुकी है। 9497 सक्रिय मरीज हैं।