फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Bypolls: यहां जीत सब रहे, लेकिन किसी ने 'जीत' की नहीं बनवाई मिठाई

Wed, 11 Nov 2020 09:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
UP Bypolls 2020 Who win MLA of Deoria Sadar
दुकानों पर मिठाई बनाते कारीगर। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया सदर विधानसभा के उप चुनाव में सभी जीत के दावे कर रहे हैं। खास कर भाजपा एवं सपा खेमे में गहमागहमी तो है। लेकिन, जीत के जश्न की तैयारियां दोनों खेमे में नहीं की गई है। किसी ने जीत की मिठाई तैयार नहीं कराई है। मंगलवार की दोपहर बाद तय हो जाएगा कि देवरिया सदर विधानसभा का 15वां विधायक कौन बनेगा।



 

UP Bypolls 2020 Who win MLA of Deoria Sadar
यहां होगा मतगणना। - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो रहे सदर विधानसभा उप चुनाव की मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। हर किसी को नतीजा अपने पक्ष में आने की उम्मीद है। मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रत्याशियों ने सोमवार को अपने एजेंटों के साथ बैठक की।

UP Bypolls 2020 Who win MLA of Deoria Sadar
देवरिया उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

वोट की गिनती के दौरान ईवीएम पर पैनी नजर रखने को कहा। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने प्रमुख कार्यकर्ताओं और मतगणना में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा ने इस उपचुनाव में भाजपा को जीत दर्ज करने की उम्मीद व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Bypolls 2020 Who win MLA of Deoria Sadar
देवरिया उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

कहा कि अति उत्साह में आकर अपने गणना टेबल से तब तक नहीं हटें जब तक टेबल की मतगणना पूरी न हो जाए। हर टेबल पर पड़ने वाले मतों को नोट करें। बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने अपने शहर स्थित आवास पर पार्टी पदाधिकारी व एजेंटों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
UP Bypolls 2020 Who win MLA of Deoria Sadar
deoria election - फोटो : अमर उजाला।
एजेंटों स्टेशनरी देकर प्रत्येक चरण की मतगणना पर नजर बनाए रखने को कहा। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतगणना स्थल पर मुस्तैदी की रणनीति बनाई। सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के आवास पर देर शाम तक बैठकों का दौर चलता रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed