गोरखपुर शहर के नौसड़ से पैडलेगंज के बीच बन रहे सिक्सलेन से इस पूरे इलाके को विकास की खुशियां मिलने वाली हैं, फिलहाल बारिश में सड़क और किनारों पर हुए जलभराव से किच-किच वाले हालात हैं। सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे में जलभराव होने से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगहों पर पहले से रास्ता बहुत पतला है, सड़क के किनारे मलबा रख दिया गया है। ऐसे में अगर बचकर गाड़ियां नहीं निकालीं तो गड्ढे में गिर सकते हैं।
नौसड़-पैडलेगंज हाइवे: सिक्सलेन से विकास की खुशियां अभी दूर, फिलहाल बारिश की किच-किच झेलिए
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:38 PM IST
सार
बारिश के कारण सिक्सलेन का काम भी प्रभावित हो रहा है। सड़क के दोनों ओर बने नाले भी निर्माण की वजह से ध्वस्त हो गए हैं। कुछ लोग सड़क के लिए अपने मकानों का अगला हिस्सा तोड़ने में लगे हैं। पानी बरसने पर पहले नाला भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन