फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई और गुजरात जाना हुआ आसान, आज चलने लगी हैं ये ट्रेनें

Thu, 04 Jun 2020 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jun 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Trains running from Gorakhpur to Delhi Mumbai and Gujarat during unlock 1
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

अब गोरखपुर जंक्शन से दिल्ली, मुंबई और गुजरात के लिए ट्रेनें चलने लगी हैं। बुधवार को कुशीनगर एक्सप्रेस और अहमदाबाद स्पेशल भी यात्रियों को लेकर रवाना हुई। वहीं  एक जून से गोरखधाम एक्सप्रेस और एलटीटी एक्सप्रेस नियमित जा रहीं हैं। वहीं डीआरएम लखनऊ मोनिका अग्निहोत्री ने स्टेशन का निरीक्षण किया और रेलकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाया।


 
 

Trains running from Gorakhpur to Delhi Mumbai and Gujarat during unlock 1
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

गोरखधाम एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म दो पर दोपहर करीब सवा दो बजे आ गई। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की लंबी कतार लग गई। सभी को एक-एक मीटर की दूरी पर खड़ाकर क्रमश: आगे बढ़ाया गया। सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर उन्हें ट्रेन में बैठाया गया। गोरखधाम ट्रेन में 24 कोच लगे हैं और हर कोच के सामने खड़े टीटीई ने चार्ट लेकर टिकट चेक किया। इसी तरह सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन कराने के लिए रेलवे स्टॉफ के अलावा आरपीएफ और जीआरपी भी लगी रही। बिहार से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्लेटफॉर्म तीन व चार से गईं। इन ट्रेनों में भी यात्री सवार हुए।

 

Trains running from Gorakhpur to Delhi Mumbai and Gujarat during unlock 1
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

लॉक कर दिए गए हैं प्रवेश द्वार
रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार दो, तीन व चार शेड लगाकर लॉक कर दिए गए हैं। यात्रियों को प्रवेश करने के लिए थोड़ी सी जगह छोड़ी गई है। हर गेट पर आरपीएफ की ड्यूटी लगाई गई है। गेट से प्लेटफॉर्म तक भी कई जगह यात्रियों से दूर से ही पूछताछ की जा रही है।

कल से जाएगी अवध एक्सप्रेस
गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल अवध एक्सप्रेस शुक्रवार से प्लेटफॉर्म दो से रवाना होगी। ट्रेन को चलाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trains running from Gorakhpur to Delhi Mumbai and Gujarat during unlock 1
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
डीआएम ने सोशल डिस्टेसिंग की अपील की
डीआरएम ने प्लेटफॉर्म एक, दो और नौ का निरीक्षण किया। उन्होंने कोच में बैठे यात्रियों से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेंन करने की अपील की वहीं रेलकर्मियों के कामकाज की तारीफ भी की। उन्होंने एसी लाउंज में डीसीआई डीके श्रीवास्तव को कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।  
 
विज्ञापन
Trains running from Gorakhpur to Delhi Mumbai and Gujarat during unlock 1
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
इन ट्रेनों से गए मुसाफिर
  • गोरखधाम एक्सप्रेस      864
  • वैशाली एक्सप्रेस           64
  • सप्तक्रांति एक्सप्रेस        75
  • बिहार संपर्क क्रांति       142
  • सत्याग्रह एक्सप्रेस          65
  • एलटीटी सुपरफास्ट        967
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed