फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर कोरोना अपडेट: दिल्ली-मुंबई से आए 200 यात्रियों की जांच, आठ मिले संक्रमित

Fri, 26 Mar 2021 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Mar 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 26 march 2021
gorakhpur corona - फोटो : अमर उजाला।

मुंबई और दिल्ली से आने वाले लोगों में कोरोना का संक्रमण मिलने लगा है। बृहस्पतिवार को विभिन्न रेलगाड़ियों से दिल्ली व मुंबई से आए 200 यात्रियों की जांच की गई तो आठ लोग संक्रमित मिले। जबकि सात स्थानीय पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों में 15 लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21,582 हो गई है। इनमें 21,137 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 366 की मौत हो चुकी है। जबकि सक्रिय केसों की संख्या 84 हो गई है।


 

Todays active corona cases in Gorakhpur 26 march 2021
gorakhpur corona - फोटो : अमर उजाला।

मुंबई और दिल्ली से आने वाले लोगों की संघन जांच के निर्देश मिलने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें जांच के लिए रेलवे स्टेशन पर लगाई गई थीं। दिल्ली और मुंबई से आने वाले करीब 200 यात्रियों की जांच रेलवे स्टेशन पर एंटीजन किट से की गई। चार लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। जो यात्री संक्रमित मिले हैं उनमें से कृष्णानगर निवासी 51 वर्षीय महिला दिल्ली से आई हैं। जबकि सिवान के दो और देवरिया का एक युवक मुंबई से आए हैं। चार अन्य लोग भी मुंबई से आए हैं। इन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं थे, लेकिन जब एंटीजन किट से जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि संक्रमित मरीजों में सात शहरी और आठ ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

 

Todays active corona cases in Gorakhpur 26 march 2021
gorakhpur corona - फोटो : अमर उजाला।

ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर होगी जांच
दिल्ली-मुंबई से लौटे लोगों की ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर 25 लोगों की जांच की जाएगी। इन लोगों को 14 दिनों तक होम आइसोलेट की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर तत्काल विभाग से संपर्क करने को कहा गया है। इन्हें तीन से चार लोगों के नमूने जीन सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 26 march 2021
gorakhpur corona - फोटो : अमर उजाला।
सभी की जांच नहीं हो पा रही
रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों की कोरोना जांच नहीं हो पा रही है। बूथ प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक, अवध आसाम एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों में यात्रा करने वाले करीब 200 लोगों की जांच की गई है। जांच में जीआरपी और आरपीएफ की मदद ली गई है। लोग जांच कराने में हिचक रहे हैं।

 
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 26 march 2021
gorakhpur corona - फोटो : अमर उजाला।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोग भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed