फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना का खतरा: छह माह बाद मिले कोरोना के 82 मामले, जानिए कितनों की हो चुकी है मौत

Sat, 03 Apr 2021 09:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Apr 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 2 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में छह माह बाद शुक्रवार को कोरोना के 82 नए मामले मिले हैं। इसमें 41 लोग शहर के हैं, जबकि 38 लोग ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। पिछले साल 27 अक्तूबर को 83 संक्रमित मिले थे। इसके बाद से संख्या लगातार घट रही थी।



 

Todays active corona cases in Gorakhpur 2 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

अब एक बार फिर काफी संख्या में कोरोना के संक्रमित मिलने लगे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। विभाग संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री तलाशने में जुट गया है।
 

Todays active corona cases in Gorakhpur 2 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 82 मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 21,914 हो गई है। इनमें 21,202 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 367 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 345 हो गए हैं। बताया कि शहरी थाना क्षेत्र में कुल 41 नए मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में 38 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 2 april 2021
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

केजीएमयू भेजे गए दो सैंपल हो गए खराब, चार और नमूने भेजे
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पहचान के लिए मंगलवार को चार नमूने लखनऊ स्थित केजीएमयू भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट तीन से चार दिन में आने की उम्मीद है। वही, बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने करीब 15 दिन पहले दो सैंपल केजीएमयू भेजे थे। वहां पर सैंपल 10 दिन तक स्टोर में रखे रहे। जांच में पता चला कि दोनों नमूने खराब हो चुके हैं। इसकी सूचना केजीएमयू प्रशासन ने बीआरडी को दी है।

 

विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 2 april 2021
कोरोना वायरस। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

इसके बाद मंगलवार को फिर से चार नमूने भेजे गए हैं। यह संक्रमितों के नमूने हैं। इन सब की ट्रैवल हिस्ट्री है। बीआरडी के माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed