गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपाना तेज कर दिया है। गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही 27 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में इस वर्ष सर्वाधिक मौतें हुईं हैं। इससे पहले एक दिन में इतने मरीजों की मौत नहीं हुई थी। मरने वालों में 13 गोरखपुर के थे।
गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में 27 की मौत, 1015 नए मिले मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, सभी मौतें पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने एक मौत की सूचना जारी की है। निजी अस्पतालों में दम तोड़ने वाले मरीजों का आंकड़ा देर रात तक नहीं मिल सका है। दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार को 1025 नए मरीज मिले हैं।
गोरखपुर में अब तक 40 हजार 419 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 29 हजार 722 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक 438 मरीजों की मौत हुई है। यह पहला मौका है, जब गोरखपुर में सक्रिय मरीजों की संख्या 10258 हो गई है। सक्रिय मरीजों में तमाम की हालत गंभीर बनी हुई है। कइयों का इलाज वेंटिलेटर और आईसीयू में चल रहा है। मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।
गुरुवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1025 नए कोरोना मरीज मिले हैं। शहर क्षेत्र में 611 संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय का कहना है कि संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अब संक्रमण की चेन तोड़ने की जरूरत है। यह तभी संभव है, जब ज्यादातर समय घर में रहा जाए।
इनकी हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के 80 वर्षीय व्यक्ति, डड़ियापार निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, गगहा के 48 वर्षीय व्यक्ति व मोहनापुर की 51, गायत्रीपुरम की 50, कैंपियरगंज की 77, हरपुर की 34 वर्षीय महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं।गुरुवार को इन सभी की मौत हो गई। इसी वार्ड में भर्ती गोरखनाथ, खोराबार की एक-एक महिला, कदरा, राघोपट्टी, राप्तीनगर व कैंपियरगंज के एक-एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। इसी वार्ड में इलाज करा रहे देवरिया के छह, कुशीनगर के एक, महराजगंज के चार, संत कबीर नगर व गाजीपुर के एक-एक व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। एक अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हुई है।