फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में 16 संक्रमितों की मौत, 1263 नए मिले पॉजिटिव

Thu, 29 Apr 2021 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Apr 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 28 April 2021
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

गोरखपुर में कोरोना के कारण बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र गौतम सहित 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 11 लोग गोरखपुर जिले से थे। बाकी आसपास के जिलों से आकर भर्ती होने वाले थे। पोर्टल पर मौतों की जानकारी अपलोड नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने मात्र एक व्यक्ति की मौत की सूचना जारी की है।



 

Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 28 April 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के अनुसार, बुधवार को 1263 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 673 शहरी और 492 ग्रामीण इलाकों के केस हैं। अब जिले में 39403 केस कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 434 की जान जा चुकी है। 29186 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 9783 सक्रिय मरीज हैं।

Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 28 April 2021
covid 19 deaths - फोटो : PTI

गोरखनाथ क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय महिला, तेजगंज निवासी 54 वर्षीय पुरुष, नौसड़ निवासी 54 वर्षीय महिला, पिपराइच निवासी एक व्यक्ति व 58 वर्षीय महिला की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को मौत हो गई। इसी वार्ड में भर्ती 40 वर्षीय बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी, कौड़ीराम की 43 वर्षीय महिला, गोरखनाथ क्षेत्र के 72 वर्षीय व्यक्ति, रेवरा निवासी 28 वर्षीय महिला, शिवपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति और गुलरिहा निवासी 53 वर्षीय महिला ने भी अंतिम सांस ली। इनके अलावा आजमगढ़, संतकबीरनगर, मालवीय रोड, सिद्धार्थनगर कुशीनगर के एक-एक मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 28 April 2021
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
भाजपा नेता समेत तीन की मौत
कोरोना संक्रमण से ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा नेता सहित तीन लोगों की मौत हो गई। संक्रमण से मरने का सिलसिला न थमने से लोगों के बीच खौफ का माहौल है। बड़हलगंज क्षेत्र के शुक्लपुरी निवासी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व उद्योग पति लक्ष्मी शंकर शुक्ल का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे कई दिनों से कोरोना से ग्रसित थे। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। कौड़ीराम कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी हृदयनारायण के ज्येष्ठ पुत्र रवि कुमार उर्फ पवन कुमार (40 वर्ष) का कोरोना संक्रमण के चलते बुधवार को शहर के नर्सिंग होम में निधन हो गया। निधन की खबर के बाद कौड़ीराम का बाजार शोक में बंद हो गया।
 
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 28 April 2021
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
पोस्टमास्टर की मौत, सात साल की बेटी ने दी मुखाग्नि
गगहा क्षेत्र के ढ़रसी निवासी पोस्टमास्टर 40 वर्षीय कौशल तिवारी की कोरोना से मौत हो गई। एक सप्ताह पूर्व सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 की जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेट थे। मंगलवार को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें बड़हलगंज में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रात में मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed