फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑक्सीजन की कालाबाजारी: खुले बाजार से नदारद ऑक्सीजन सिलिंडर, कालाबाजार में दोगुने दाम

Wed, 28 Apr 2021 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Apr 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
Oxygen Black Marketing Double prices in market due to oxygen gas cylinder shortage
बाइक पर ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जाता युवक - फोटो : अमर उजाला
कोविड महामारी के बीच बढ़ती ऑक्सीजन की मांग के साथ ही कालाबाजार में सिलिंडरों के दाम भी दोगुने से अधिक हो गए हैं। मांग इतनी ज्यादा है कि आम आदमी को इस दाम पर भी मुहैया नहीं है। एक अदद सिलिंडर पाने के लिए लोगों को दलालों से संपर्क तलाशने पड़ रहे हैं।
Oxygen Black Marketing Double prices in market due to oxygen gas cylinder shortage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कोविड महामारी के कारण अस्पतालों में बेड की कमी हो गई है। कोरोना संक्रमण के साथ ही वायरल व अन्य इन्फेक्शन भी फैल रहे हैं। ऐसे में बुखार आने और सांस फूलने पर लोग इस आशंका से कि अस्पताल में जगह नहीं मिलेगी घर पर ही ऑक्सीजन देने की व्यवस्था करने के लिए सिलिंडर तलाश रहे हैं।
Oxygen Black Marketing Double prices in market due to oxygen gas cylinder shortage
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
पिता के बीमार होने पर कालाबाजार से बी टाइप (10 लीटर क्षमता) ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदने वाले उस्मानपुर ढाला निवासी फारूख अहमद बताते हैं कि एक परिचित के जरिए बिचौलिये तक पहुंचे। उसने साढ़े नौ हजार रुपये में खाली सिलिंडर दिया। बताते हैं कि दलाल ने काम खत्म होने पर सिलिंडर सात हजार रुपये में वापस लेने का भी वादा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Oxygen Black Marketing Double prices in market due to oxygen gas cylinder shortage
ऑक्सीजन के सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला
नक्खास निवासी चांद को भी अपने भाई की तबीयत खराब होने पर ऑक्सीजन देने के लिए कालाबाजार से सिलिंडर खरीदना पड़ा। उन्हें भी साढ़े नौ हजार रुपये चुकाने पड़े। वह कहते हैं कि अब इसे वापस नहीं करेंगे, बल्कि दूसरे जरूरतमंदों को इस्तेमाल करने के लिए मुफ्त में देंगे, कम से कम किसी और को तो सिलिंडर नहीं खरीदना पड़ेगा।

मालूम हो कि खुले बाजार में बी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर के दाम 4500 रुपये से 5500 रुपये हैं, लेकिन संकट के इस समय में खुले बाजार से यह नदारद है, मजबूरी में लोगों को कालाबाजार से इन्हें खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Oxygen Black Marketing Double prices in market due to oxygen gas cylinder shortage
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन बाजार से भी नदारद
बी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर खुले बाजार के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से भी नदारद हो चुके हैं। ऑनलाइन सर्च करने पर देश की सभी बड़ी ऑनलाइन मार्केटिंग साइट्स पर बिक्री के लिए मौजूद होना दर्शाता है। जब इनके वेब पेज पर जाकर सर्च किया जाता है तो मैसेज आता है कि वर्तमान में उपलब्ध नहीं। हालाकि एक-आध बिजनेस टू बिजनेस (बीटूबी) मार्केटिंग साइट्स पर यह उपलब्ध हैं। इन साइट्स पर अधिक मात्रा में खरीद फरोख्त की जाती है यानी थोक कारोबार। इन साइट्स पर बी टाइप सिलिंडर वर्तमान में 5500 रुपये प्रति नग की दर से उपलब्ध है। इस साइट से सामान खरीदने पर कूरियर का खर्च अलग से देना पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed