फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में 19 मौतें, रिकॉर्ड 1440 नए मिले मरीज

Mon, 26 Apr 2021 09:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Apr 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 25 April 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 19 संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें आठ गोरखपुर के हैं। हालांकि सभी मौतें पोर्टल पर अपलोड नहीं की जा सकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पांच मौतों की सूचना जारी की गई है। दूसरी तरफ, गोरखपुर में पहली बार 1440 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें 916 शहर क्षेत्र के हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ा है।


 
 

Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 25 April 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 36481 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 26565 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 419 की मौत हो चुकी है। 9497 सक्रिय मरीज हैं। मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर के जैनपुर निवासी 60 वर्षीय, शाहपुर की 63, कूड़ाघाट की 46, तुर्कवलिया की 64, खोराबार की 40, बनसप्ती की 55 व हुमायूंपुर की 72 वर्षीय महिला तथा रघुनाथपुर के 65 वर्षीय पुरुष कोरोना वार्ड में भर्ती थे। रविवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती बिहार के 90 वर्षीय पुरुष व 43 वर्षीय महिला तथा संतकबीर नगर व अयोध्या के एक-एक पुरुष व गोंडा की एक महिला की भी मौत हो गई।

 

Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 25 April 2021
डॉ. एसएन पाठक। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

पीपीगंज के मशहूर चिकित्सक डॉ. एसएन पाठक का निधन
पीपीगंज नगर क्षेत्र के मशहूर चिकित्सक डॉ. एसएन पाठक कोरोना से जंग हार गए। भारद्वाज हॉस्पिटल व भारद्वाज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रहे डॉ. एसएन पाठक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मशहूर चिकित्सक की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक के निधन पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कुंअर बहादुर शाही, शेेषमणि त्रिपाठी, हामिद जैदी, बेदीलाल गुप्ता, डॉ सुबोध, डॉ प्रशांत, राकेश चौधरी, केसी वर्मा, गंजू वर्मा, राज ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 25 April 2021
संतोष त्रिपाठी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा से चुनाव लड़े संतोष त्रिपाठी नहीं रहे
कोरोना संक्रमण से भाजपा के टिकट पर बड़हलगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले संतोष त्रिपाठी का निधन हो गया। वह लखनापार गांव के रहने वाले थे। कोरोना संक्रमण के बाद उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।  संतोष त्रिपाठी के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया। अगर इस क्षेत्र से संतोष चुनाव जीतेंगे तो दोबारा चुनाव कराना पड़ सकता है।  

 

विज्ञापन
Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 25 April 2021
मनोहर गुप्ता। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष की मौत
भाजयुमो गोरखपुर महानगर इकाई के उपाध्यक्ष मनोहर गुप्ता का कोराना संक्रमण से निधन हो गया। मनोहर की चार साल की बेटी है। पत्नी छह महीने के गर्भ से हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित मनोहर गुप्ता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। शनिवार की रात अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। मनोहर के निधन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, महागनर अध्यक्ष पवन यादव, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, अविनाश राय व शिवम मिश्रा सहित अन्य ने शोक जताया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed