{"_id":"608577b7efd4e739f413138c","slug":"mother-death-after-corona-infected-son-died-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: संक्रमित बेटे की मौत की खबर सुनकर मां ने भी तोड़ दिया दम, एक साथ जलीं दो चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: संक्रमित बेटे की मौत की खबर सुनकर मां ने भी तोड़ दिया दम, एक साथ जलीं दो चिताएं
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 25 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना का कहर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमित बेटे की मौत की खबर पाकर मां ने भी दम तोड़ दिया। राजघाट पर मां-बेटे का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया तो घाट पर मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं।
2 of 5
corona virus
- फोटो : PTI
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा बुजुर्ग निवासी मनोज कुमार पांडेय (40) की शुक्रवार की दोपहर में इलाज के दौरान शहर के एक हॉस्पिटल में कोरोना से मौत हो गई।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बेटे की मौत की खबर गांव पहुंची तो उसे सुनकर मां ने भी दम तोड़ दिया। दोनों का अंतिम संस्कार राजघाट पर एक साथ किया गया। महुअवा बुजुर्ग निवासी मनोज कुमार पांडेय काफी समय से शहर में ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
कुछ दिनों पहले मनोज के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महुअवा बुजुर्ग के निवर्तमान ग्राम प्रधान आनंद देव पांडेय, योगेंद्र पांडेय, प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय समेत अन्य लोगो ने दु:ख व्यक्त किया।
विज्ञापन
5 of 5
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम से शनिवार की शाम तक 24 घंटे में 26 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। यानी प्रति घंटे एक मौत से ज्यादाकी संख्या रही। मरने वालों में से 16 गोरखपुर जिले के निवासी थे, बाकि अन्य जिलों के थे। संक्रमितों की संख्या का भी नया रिकॉर्ड बना। शनिवार को 1256 नए मरीज मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।