उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तो कम हो गई है। लेकिन मौतों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को 180 लोग पॉजिटिव मिले जबकि कुल 19 लोगों की मौत हो गई। इसमें शहर के 16 लोग हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कुल 15 मौतें हुईं। इनमें11 गोरखपुर, एक महराजगंज और दो लोग कुशीनगर के रहने वाले हैं। वहीं विभाग ने चार नई मौत और सात पुरानी मौतों को पोर्टल पर अपलोड किया है। इससे मौतों की कुल संख्या 619 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले संक्रमितों की संख्या 56779 हो गई है। इनमें 619 की मौत हो चुकी है। 52635 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस घटकर 4525 रह गए हैं।
गोरखपुर कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 19 संक्रमितों की मौत, 180 नए मरीज मिले
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 May 2021 08:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन